धमाके से दहली दिल्ली! ‘लाशें बिखरी थीं, हर तरफ खून…’ चश्मदीदों ने बताया खौफनाक मंजर, जांच में जुटीं देश की बड़ी एजेंसियां

सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के बाहर एक चलती कार में हुए विस्फोट ने सबको दहला दिया है. इस विस्फोट में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं. विस्फोट के बाद की आई तस्वीरों में डर और अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता

अब्दुल अजीज के दोस्त मोहम्मद यासीन को भी LNJP हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं जांच एजेंसियां इस विस्फोट की जांच करने में जुट गई हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है और सभी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जाएगी.”

कार की डिग्गी में ब्लास्ट की आशंका

बम ब्लास्ट पर अब्दुल अजीज ने कहा कि ब्लास्ट संभवतः कार की डिग्गी में हुआ होगा, क्योंकि उसमें सीएनजी सिलेंडर लगा हुआ था, उस ब्लास्ट से सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ है, जिसके कारण ये ब्लास्ट और तेज हो गया.

इसी ब्लास्ट में लाल किले के पास मेरठ के रहने वाले मोहसिन की भी मौत हुई है, मोहसिन 3 साल से दिल्ली में लाल किले के आसपास ऑटो रिक्शा चला रहे थे, बच्चे परिवार सहित दिल्ली के डिलाइट पर अपने परिवार के साथ रहते था. मोहसिन के शव को LNJP हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है.

मोहसिन के एक परिजन ने बताया कि ब्लास्ट के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया था, LNJP हॉस्पिटल में लोग अपनो को ढूंढने के लिए लगातार आ रहे हैं.

ब्लास्ट के कारणों की हो रही जांच

विस्फोट के कारणों का पुलिस द्वारा अभी तक खुलासा नहीं किया गया है, देशव्यापी अलर्ट जारी कर दिया गया, जिसके कारण भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई. अमित शाह ने बताया कि शाम करीब सात बजे एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ, इस कार का नंबर और मालिक का पता लगाया जा चुका है और आगे की जांच जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |