दहशत के बाद हाई अलर्ट! धमाके के बाद लाल किले का पूरा इलाका छावनी बना, मेट्रो गेट 1-4 बंद, जानें घटनास्थल पर अब कैसा है माहौल?

तारीख 10.11.2025, दिन सोमवार… दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में शाम 6:52 बजे जोरदार धमाका हुआ. मौके पर 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 24 लोग घायल हो गए. धमाके के बाद पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर है. लाल किले का मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 और गेट नंबर 4 अगली सूचना तक बंद रहेगा.

दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल को सफेद चादर से पूरी तरह कवर कर दिया है, ताकि जांच में किसी तरह का व्यवधान न हो. किसी को भी घटनास्थल के पास आने-जाने की अनुमति नहीं है. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है. मेट्रो की ओर आने वाली सड़कों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं.

डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर

जहां पर यह ब्लास्ट हुआ है, वह दिल्ली का सबसे व्यस्त इलाका है. आम दिनों में सुबह चार बजे से ही चहल-पहल शुरू हो जाती है. चाय और नाश्ते की दुकानें खुल जाती हैं. लेकिन धमाके के बाद मंगलवार सुबह पूरा इलाका सन्नाटे में डूबा नजर आया. डॉग स्कॉवयड की टीम सुबह भी इलाके में सर्च अभियान चला रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आवाज आईटीओ तक सुनी गई. आसपास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कुछ वाहन पूरी तरह जल गए. दिल्ली अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटीं. विस्फोट में जलकर खाक हुई छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा देखे गए.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि धमाका एक हुंडई आई20 कार में हुआ. अभी यह साफ नहीं है कि यह आत्मघाती हमला था या दुर्घटनावश विस्फोट हुआ. पुलिस ने कार मालिक मोहम्मद सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सलमान ने यह कार करीब डेढ़ साल पहले ओखला निवासी देवेंद्र को बेची थी, जो बाद में कई बार हाथ बदलते हुए पुलवामा निवासी तारिक तक पहुंची. सभी संभावित लिंक की जांच जारी है.

एलएनजेपी अस्पताल में कुछ घायलों की स्थिति नाजुक

पुलिस, एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी), एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची हैं. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है. घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस प्रमुख और आईबी निदेशक से बात की तथा एनआईए, एनएसजी और FSL को मौके पर भेजने के निर्देश दिए. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हालात की जानकारी ली.

यह धमाका उस वक्त हुआ जब कुछ घंटे पहले ही हरियाणा के फरीदाबाद से एक कश्मीरी डॉक्टर के किराये के मकान से 360 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, हथियार और टाइमर बरामद हुए थे. इस कड़ी को भी जांच में जोड़ा गया है. फिलहाल किसी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर हर एंगल से जांच में जुटी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |