बारिश के बाद स्टाप डेम के गेट बंद करना भूला संसाधन विभाग, तेजी से खाली हाे रही सिंध नदी

शिवपुरी: कोलारस और शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में सिंध नदी के किनारे बसे करीब सवा सौ गांवों के ग्रामीणों को लाभांवित करने के लिए करीब पांच साल पहले सिंध नदी में स्टाप डैम बनवाए गए थे. इन स्टाप डैम के कारण सिंध नदी में वर्ष भर पानी रहता था. नदी में पानी रहने के कारण न सिर्फ मवेशियों को पूरी साल पीने के लिए पानी मुहैया होता है, बल्कि सिंध नदी के दोनों किनारों पर पांच से दस किमी की दूरी तक बसे गांवों में वाटर लेवल मेनटेन होता है.

गेट बंद करना भूला संसाधन विभाग
जल संसाधन विभाग बारिश के मौसम से कुछ समय पूर्व स्टाप डैम के गेटों को खोल देता है और बारिश का मौसम समाप्त हाेते ही इन गेटों को बंद कर दिया जाता है. ताकि न तो गेट और ना स्टाप डैम को नुकसान हो और साल भर नदी में पानी बना रहे. इस बार बारिश का मौसम बीते हुए लंबा समय गुजर चुका है, परंतु अभी तक जल संसाधन विभाग ने स्टाप डेम के गेट नहीं लगाए हैं. इस कारण सिंध नदी का पानी तेजी से बह कर मड़ीखेड़ा डेम में पहुंच रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि, ”अगर सभी स्टाप डैम के गेट बंद नहीं किए गए तो निश्चित तौर पर आने वाले समय में इस नदी के आसपास के जिन गांवों में वाटर लेवल बना रहता है वहां पर परेशानी की स्थिति निर्मित हो जाएगी. इसके अलावा गर्मी के मौसम में मवेशी पानी के लिए यहां से वहां तड़पते हुए फिरेंगे.”

स्टाप डैम के गेट बंद कराने सौंपा था ज्ञापन
यहां बताना होगा कि कुछ दिन पहले भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने भी कोलारस एसडीएम को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा था. उस ज्ञापन में किसानों ने सिंध नदी पर बने स्टाप डैम के गेटों को बंद कराने की मांग की थी, ताकि नदी का पानी बहकर मडीखेड़ा डैम तक न पहुंचे. बावजूद इसके इस ओर जल संसाधन विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

ग्रामीणों ने लगाए सांठ गांठ के आरोप
कुछ ग्रामीणों का तो यहां तक आरोप है कि नदी में पानी भरा रहने के कारण नदी में से रेत निकालना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में जो रेत माफिया नदी के विभिन्न घाटों से रेत का खनन कर बाजार में बेच रहे हैं, उन्होंने जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों से सांठ गांठ कर कर गेटों को बंद नहीं होने दिया है. इससे नदी का पानी खत्म हो जाने पर आसानी से रेत का अवैध खनन किया जा सकेगा. ग्रामीणों के अनुसार यही वजह है कि नदी पर बने स्टाप डैम के गेट बंद नहीं किए गए हैं.

जल संसाधन विभाग के इंजीनियर एलएन निमोडिया ने बताया, ”स्टाप डैम के गेट बंद करने का ठेका राजकुमार नाम के व्यक्ति को दिया गया है. वह आज आ गया है, स्टाप डैम में फंसी हुई लकड़ियां, कचरा आदि निकालने के उपरांत जल्द ही दो, तीन दिन में डैम के गेट बंद कर दिए जाएंगे.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |