इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारी हिरासत में! प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाने पर कार्रवाई, राहुल गांधी का सरकार पर वार- ‘स्वच्छ हवा अधिकार है, अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों?’ दिल्ली/NCR By Shahzad Khan On Nov 10, 2025 53 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिगड़ती वायु गुणवत्ता के खिलाफ रविवार को इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिए जाने पर सरकार की आलोचना की और सवाल किया कि शांतिपूर्ण तरीके से स्वच्छ हवा की मांग कर रहे नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है. Related Posts दिल्ली-नोएडा वालों की मौज! खत्म होने वाला है… IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें राहुल गांधी ने कहा कि स्वच्छ हवा की मांग कर रहे नागरिकों पर हमला करने के बजाय, वायु प्रदूषण से निपटने के लिए तत्काल निर्णायक कार्रवाई की जानी चाहिए. वायु गुणवत्ता के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन कांग्रेस सांसद ने पर्यावरणविद् विमलेंदु झा की एक पोस्ट के जवाब में यह टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारियों को उठाकर बस में डाल दिया गया. दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के खिलाफ रविवार को इंडिया गेट पर पर्यावरण कार्यकर्ताओं समेत कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति के इकट्ठा होने पर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. स्वच्छ हवा का अधिकार बुनियादी मानवाधिकार राहुल गांधी ने कहा कि स्वच्छ हवा का अधिकार एक बुनियादी मानवाधिकार है. शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार हमारे संविधान द्वारा सुनिश्चित किया गया है. शांतिपूर्ण तरीके से स्वच्छ हवा की मांग कर रहे नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है? करोड़ों भारतीयों को प्रभावित कर रहा प्रदूषण लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि वायु प्रदूषण करोड़ों भारतीयों को प्रभावित कर रहा है, हमारे बच्चों और हमारे देश के भविष्य को नुकसान पहुंचा रहा है. लेकिन वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है, न ही वह इस संकट को हल करने का प्रयास कर रही है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 53 Share