DND पर जाम का अलर्ट! मरम्मत कार्य के चलते दो लेन बंद, दिल्ली-नोएडा रूट पर एक महीने तक आवाजाही रहेगी प्रभावित

दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाले DND फ्लाइवे पर मरम्मत का कार्य शुरू हो रहा है. ऐसे में यहां करीब एक महीने तक काम चलेगा. इस दौरान दो लेन बंद की जाएंगी. इस रोड से रोजाना लाखों गाड़ियां गुजरती हैं. ऐसे में इस महीने में इस रोड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है. हालांकि, ट्रैफिक पुलिस की ओर से सुबह और शाम के व्यस्त समय में मरम्मत का काम नहीं करने की सलाह दी गई है.

नॉर्मल दिनों में भी इस नोएडा से आने वाली गाड़ियों का दबाव इस रोड पर ज्यादा होता है. ऐसे में जब मरम्मत कार्य होगा तो लोगों को खासी परेशानी हो सकती है. इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह और शाम के समय काम न करने की हिदायत दी है. सड़क की मरम्मत का काम नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (NTBCL) को सौंपा गया है. ये सड़क-सड़क जगह-जगह से टूट गई है. ऐसे में अब इसकी मरम्मत कर सड़क को एकदम नई जैसी बनाई जाएगी.

इस समय DND पर चलेगा मरम्मत कार्य

ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मरम्मत कार्य करने वाली कंपनी को रविवार रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक का समय दिया गया है. इसके बाद दोपहर में 12 से शाम 4 बजे तक रिसर्फेसिंग (पुरानी सड़क की ऊपरी सतह को सुधारना या नई परत बिछाना, ताकि सड़क फिर से चिकनी और मजबूत बन सके) का काम किया जाएगा. डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेन रोड और लूप की रिसर्फेसिंग की जानी है.

रात के समय दो लेन, दोपहर में एक लेन बंद

अभी दिल्ली से नोएडा की ओर आने वाले रास्ते पर ही मरम्मत का काम शुरू किया गया है. इस हिस्से का काम अगले 15 से 20 दिनों में पूरा होने की संभावना है. इसके बाद नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते पर काम शुरू किया जाएगा. कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि वह रात के समय दो लेन और दोपहर में एक लेन बंद रखकर काम करें, जिससे जाम की स्थिति को कंट्रोल किया जा सके.

मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें. इससे उन्हें भी जाम से नहीं जूझना पड़ेगा और DND पर भी गाड़ियों का दबाव कम होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |