क्रूरता की हद! उज्जैन में मजदूर से ₹500 लूटे, फिर बदमाशों ने ट्रेन के आगे फेंका, कट गए मजदूर के दोनों पैर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां फ्रीगंज रेलवे ब्रिज के पास चार लुटेरों ने एक मजदूर से 500 रुपए छीनने के बाद उसे चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया, जिससे उसकी टांग कट गई. राहगीरों की उसपर नजर पड़ी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

घायल युवक मक्सी के पास पलदूना गांव का रहने वाला है. बीती रात वह काम खत्म कर टिफिन लेकर फ्रीगंज की ओर लौट रहा था. जैसे ही वह जीरो प्वाइंट रेलवे ब्रिज के नीचे पहुंचा, तभी वहां खड़े चार युवकों ने उसे रोक लिया. लखन ने पहले तो उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब बदमाशों ने जेब से पैसे निकालने को कहा तो वह घबरा गया.

लखन के पास मेहनत-मजदूरी से कमाए केवल 500 रुपये ही थे. उसने पैसे देने से मना किया तो बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. डर के मारे लखन ने आखिरकार पैसे दे दिए, लेकिन जब बदमाशों ने देखा कि उसके पास सिर्फ 500 रुपये ही हैं, तो वे गुस्से में आगबबूला हो गए. उन्होंने उसे दोबारा मारा और बेरहमी की हद पार करते हुए रेलवे पटरी पर फेंक दिया.

होश आने पर बताया दर्दनाक सच

कुछ ही समय बाद वहां से तेज रफ्तार ट्रेन गुजरी और लखन की टांग कट गई. बताया जाता है कि चारों बदमाश तब तक वहीं खड़े रहे जब तक ट्रेन गुजर नहीं गई. घायल लखन बेहोशी की हालत में पड़ा रहा और बाद में किसी राहगीर ने उसे देख अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में होश आने के बाद लखन ने पूरी घटना जीआरपी पुलिस को बताई. उसने बताया कि जब उसे होश आया, तब वह अस्पताल के बिस्तर पर था और उसका इलाज चल रहा था. उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी कटी हुई टांग रेलवे पुलिया के नीचे पड़ी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी टांग बरामद की और साक्ष्य एकत्र किए.

दो महीने पहले आया था उज्जैन काम की तलाश में

लखन ने बताया कि वह दो महीने पहले ही काम की तलाश में मक्सी के पलदूना गांव से उज्जैन आया था. वह मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था. लेकिन शुक्रवार की रात को हुई यह वारदात उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई. लखन ने कहा, वे चारों बदमाश मुझे जान से मारना चाहते थे. मैंने उनके कहने पर जेब में रखे सारे पैसे दे दिए थे, फिर भी उन्होंने मुझे नहीं छोड़ा और ट्रेन के सामने फेंक दिया.

जीआरपी एएसआई सावन सिंह के अनुसार, घायल की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है. उसके साथ कटी हुई टांग भी भेजी गई है ताकि डॉक्टर उसे जोड़ने की कोशिश कर सकें. पुलिस ने अज्ञात चारों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |