बिजली विभाग का विवादास्पद फरमान: 10 घंटे से अधिक बिजली देने पर कटेगी ऑपरेटर की सैलरी, रबी सीजन में किसानों को लगा झटका

मध्य प्रदेश में रबी फसल की तैयारी कर रहे किसानों को बिजली विभाग ने बड़ा झटका दिया है. अब किसानों को बिजली की सप्लाई तय टाइम टेबल के हिसाब से ही मिलेगी. कांग्रेस ने इसे किसान विरोधी कदम बताते हुए किसानों को भरपूर बिजली देने की मांग की है.

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी फीडर पर 10 घंटे से ज्यादा बिजली दी गई, तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा. ऐसा करने पर जिम्मेदार ऑपरेटर की एक दिन की सैलरी काटी जाएगी.

बिजली विभाग का सख्त आदेश
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर एके जैन ने सभी प्रबंधकों को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि तय समय सीमा से अधिक बिजली सप्लाई किसी भी स्थिति में न की जाए. आदेश में कहा गया है कि “यदि किसी कृषि फीडर पर 10 घंटे से अधिक बिजली सप्लाई दी जाती है, तो संबंधित ऑपरेटर की एक दिन की वेतन राशि काट ली जाएगी.

आदेश में लिखा है कि:

– यदि किसी माह में किसी कृषि फीडर पर 1 दिन में 10 घंटे से अधिक आपूर्ति पाई जाती है, तो संबंधित ऑपरेटर का 1 दिन का वेतन काटा जाएगा
– ⁠यदि किसी माह में किसी फीडर पर 2 दिन लगातार 10 घंटे से अधिक आपूर्ति पाई जाती है, तो संबंधित जूनियर इंजीनियर का एक दिन का वेतन काटा जाएगा
– ⁠यदि किसी माह में किसी फीडर पर 5 दिन लगातार 10 घंटे से ज्यादा आपूर्ति पाई जाती है, तो संबंधित उप महाप्रबंधक (DGM) का 1 दिन का वेतन काटा जाएगा
– ⁠यदि किसी माह में किसी फीडर पर 7 दिन निरंतर प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक आपूर्ति पाई जाती है, तो संबंधित महाप्रबंधक (GM) का 1 दिन का वेतन काटा जाएगा

कांग्रेस ने जताया विरोध
इस आदेश को कांग्रेस ने किसान विरोधी बताया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, ”एमपी में बिजली की कमी हो गई है इसलिए ऐसा आदेश निकाला गया है? यह किसान और कर्मचारियों के साथ अन्याय है. मध्यप्रदेश में बिजली की कमी है, कटौती हो रही है. राजधानी भोपाल तक में बिजली कटौती हो रही है, गांव में भी बिजली नहीं मिल रही है. सरकार को समझना चाहिए कि 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है. यह किसानों के साथ बेइमानी है और ऐसे आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लेकर किसानों को उनकी फसल के लिए भरपूर बिजली देनी चाहिए’.’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |