कीटनाशक बना काल! गेहूं की बोरियों के पास रखी गोलियों से निकली जहरीली गैस, मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां दो बच्चों की मौत जहरीली गैस के कारण हो गई, जबकि उनके माता-पिता जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. यह हादसा थाना गोला का मंदिर क्षेत्र के जाडेरूआ गांव में हुआ, जहां गेहूं की बोरियों में रखे कीटनाशक से निकली गैस ने पूरा परिवार तबाह कर दिया.