पवन सिंह पर खेसारी का तीखा पलटवार: “कम से कम एक पत्नी के साथ तो रहता हूं,” बयान पर मचा बवाल

बिहार के चुनावी प्रचार में आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर जारी है. छपरा सीट पर आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव पर कई तरफ से हमले किए जा रहे हैं. इनका जवाब खुद खेसारी दे रहे हैं. खेसारी ने इस बार पवन सिंह के बयान पर पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि मैं कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं.

पवन सिंह ने एक दिन पहले ही खेसारी पर तंज कसते हुए पवन सिंह ने कहा था कि खेसारी एक पानी पर नहीं रहते हैं. इस पर खेसारी ने पलटवार करते हुए कहा कि आपको अपना आदर्श मानता हूं तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप मेरे कर्मदाता हो.

आगे कहा कि वो बोलते हैं कि मैं एक पानी पर नहीं रहता हूं लेकिन एक बीवी के साथ तो रहता हूं. मैं रिश्तों की कद्र करता हूं. मैं हर आदमी का सम्मान करता हूं. मुझे हर आदमी के सम्मान के साथ अपना कद और पद को बड़ा करना है.

आज कौन सा बिहार में मंगलराज है- खेसारी

सीएम योगी के जंगलराज पर खेसारी ने कहा कि अगर वो जंगलराज था तो ये कौन सा मंगलराज है. आज भी कौन लोग सुरक्षित है हत्याएं आज भी हो रही हैं. एनडीए के नेता जंगलराज की बात छोड़कर 20 साल के अपने विकास के काम बताएं.

खेसारी ने कहा कि योगी जी हमारे अभिभावक हैं. योगी UP में कैसा काम किए हैं. ये वहां की जनता जानती होगी. उनको एक बार बिहार की हकीकत जाननी चाहिए. क्योंकि, वो यहां रहें नहीं हैं. अभी भी यहां नहीं रहते हैं. योगी जी को एक बार यहां रहकर यहां की सड़कें यहां की गलियों को देखना चाहिए. जानना चाहिए कि क्यों यहां की जनता सरकार बदलना चाहती है.

रोजगार मांगने ट्रंप के पास जाएं क्या- खेसारी

खेसारी ने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि NDA के नेता विकास के नाम पर जीते जी नरक बना देते हैं. मरने के बाद गोरखपुर में स्वर्ग की सीढ़ी लगा देने की बात करते हैं. राम मंदिर पर की गई टिप्पणी वाले सवाल का जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि आप राम मंदिर को लेकर ही वोट मांगते हैं तो मैं मस्जिद पर टिप्पणी क्यों करूं?

राम मंदिर बनना जरूरी है तो अस्पताल भी जरूरी है, शिक्षा भी जरूरी है, रोजगार भी जरूरी है. जब हम वोट आपको देंगे तो रोजगार मांगने क्या ट्रंप के पास जाएंगे? यदि मंदिर बनाने से बच्चों का भविष्य बेहतर बनता है तो 200 मंदिर बनाएं. लेकिन मंदिर बनाने के साथ साथ बच्चों का भविष्य भी बनाएं।आज एनडीए के किसी भी नेता से विकास पर बात कीजिएगा तो वह मंदिर, मस्जिद, सनातन की बात करने लगेंगे और विकास पर कोई बात नहीं करेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |