खंडवा में ‘घर वापसी’: सपने में शिव के आदेश पर मोहम्मद बना ‘महादेव’, जानिए मुंडन और जनेऊ पहनकर क्यों बदला धर्म?

मध्य प्रदेश के खंडवा से एक रोचक खबर सामने आई है. यहां शहर के प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल, यहां मोहम्मद खान नाम के व्यक्ति ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाते हुए अपनी घर वापसी की और अब वे ‘महादेव’ नाम से पहचाने जा रहे हैं. उनकी यह अद्भुत कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि खुद उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने उन्हें सपने में दर्शन दिए और धर्म परिवर्तन का संकेत दिया.

मोहम्मद खान, जो खंडवा जिले के रहने वाले हैं. मोहम्मद ने बताया कि एक रात मैंने सपना देखा, जिसमें भगवान शिव प्रकट हुए. उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया और कहा- अपने मूल धर्म में लौट आओ और मेरी सेवा करे. इस सपने के बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. सुबह होते ही मैंने संकल्प लिया कि मैं अब अपना जीवन भगवान शिव की भक्ति में समर्पित करूंगा.

स्वेच्छा से की घर वापसी

अगले ही दिन मोहम्मद खान खंडवा के अतिप्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पहुंचे और पुजारियों तथा शिवभक्तों के समक्ष स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने की घोषणा की. इस मौके पर मंदिर के प्रमुख अशोक पालीवाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे. महादेवगढ़ प्रमुख अशोक पालीवाल ने बताया- यह पहली बार नहीं है, जब किसी ने महादेवगढ़ मंदिर में घर वापसी की हो. पहले भी कई लोगों ने यहां स्वेच्छा से अपने मूल धर्म में वापसी की है, लेकिन मोहम्मद की कहानी वाकई अद्भुत है. क्योंकि यह भगवान के संकेत से जुड़ी है.

मंदिर में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे

जब मोहम्मद खान ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हिंदू धर्म स्वीकार किया, तो मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के नारों से गूंज उठा। मंदिर में विशेष हवन और पूजा का आयोजन किया गया. उन्होंने खुद कहा- मैंने कोई दबाव में नहीं, बल्कि अपनी इच्छा और भगवान के आदेश से यह निर्णय लिया है. अब मैं महादेव के चरणों में अपना जीवन बिताऊंगा.

महादेवगढ़ मंदिर का महत्व

खंडवा का महादेवगढ़ मंदिर अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक महत्व वाला स्थल है. यहां वर्षों से भक्तों की भीड़ लगती रही है. कहा जाता है, कि इस मंदिर में की गई प्रार्थना शीघ्र ही फल देती है. इसी कारण बहुत से लोग यहां अपने जीवन की दिशा बदलने और नई शुरुआत करने आते हैं.

समाज को दिया ये संदेश

महादेवगढ़ मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग कहते हैं, कि यह घटना केवल धर्म परिवर्तन की कहानी नहीं, बल्कि आस्था की शक्ति का प्रतीक है. आज के समय में जब लोग भौतिकता में उलझे हुए हैं. तब मोहम्मद का यह कदम लोगों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग भक्ति और सच्चे विश्वास से ही निकलता है.

परिवार और समाज की प्रतिक्रिया

शुरुआत में मोहम्मद खान के परिवार ने उनके इस निर्णय पर आश्चर्य व्यक्त किया, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने भी उनके निर्णय को स्वीकार कर लिया. मोहम्मद, जो अब ‘महादेव’ कहलाना पसंद करते हैं, कहते हैं- ईश्वर एक है, लेकिन उनकी पहचान श्रद्धा से होती है. मैं अब हर दिन मंदिर में पूजा करता हूं और समाज में प्रेम और एकता का संदेश देना चाहता हूं.

खंडवा की इस घटना ने लोगों के दिलों में विश्वास और भक्ति की एक नई लौ जलाई है. सपनों में मिले संकेत से शुरू हुई यह कहानी आज एक प्रेरणा बन गई है कि जब आस्था बुलाती है, तो इंसान हर बंधन तोड़कर भी सच्चाई के मार्ग पर चल पड़ता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |