स्कूल में हादसा: चौथी मंजिल से कूदी 9 साल की छात्रा, CCTV फुटेज से खुलेगा राज? आत्महत्या या दबाव?

जयपुर के एक प्राइवेट स्कूल में शुक्रवार को छठी कक्षा की एक छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. वहीं घटना की जांच के लिए भेजी गई शिक्षा विभाग की टीम ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने जांच में सहयोग नहीं किया. पहले बताया जा रहा था छात्रा चौथी मंजिल से गिरी है, मगर अब उसके कूदने का फुटेज सामने आया है. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है और पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके.

घटना के बाद स्कूल मैनेजमेंट से जुड़े लोग छात्रा को लेकर मेट्रो अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था. छात्रा की मौत गंभीर हेड इंजरी के चलते हुई थी.

घटना के बाद खून साफ करवाया

सूत्रों के अनुसार स्कूल प्रशासन ने घटना के बाद खून साफ करवाया था. वहीं अभी तक स्कूल प्रशासन इस घटना को दुर्घटना बता रहा था. मगर छात्रा के रेलिंग से कूदने का फुटेज सामने आने के बाद तमाम सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि सुसाइड के कारणों की अभी तक जानकारी नही मिल पाई है.

शिक्षा मंत्री ने दिया जांच का आदेश

राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए समिति बनाई है. मंत्री ने कहा, ऐसा लगता है कि स्कूल में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध नहीं थे. विद्यालय संचालकों को बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंताम करने चाहिए.

दिलावर ने अधिकारियों को स्कूल पहुंचकर जमीनी स्तर पर जांच करने के निर्देश दिए. हालांकि छह अधिकारियों की टीम को डेढ़ घंटे से अधिक इंतजार करने के बावजूद कथित तौर पर प्रिंसिपल या प्रबंधन से मिलने नहीं दिया गया.

स्कूल का कोई प्रतिनिधि हमसे नहीं मिला

जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) राम निवास शर्मा ने कहा, ‘न तो प्रिंसिपल और न ही स्कूल का कोई प्रतिनिधि हमसे मिला. मुख्य द्वार अंदर से बंद था और बार-बार खटखटाने पर भी कर्मचारियों ने कोई जवाब नहीं दिया.

अधिकारियों के अनुसार शिक्षा विभाग की टीम अपराह्न तीन बजे स्कूल पहुंची, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया. राम निवास शर्मा ने कहा कि हम गेट पर इंतजार करते रहे और प्रिंसिपल को सूचित करने की कोशिश की, लेकिन कोई आगे नहीं आया. इस तरह का असहयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि विभाग स्कूल की मान्यता रद्द करने पर विचार कर रहा है.

शिक्षक के व्यवहार से परेशान थी छात्रा

संयुक्त अभिभावक संघ के प्रवक्ता अभिषेक जैन ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या का मामला है क्योंकि पीड़िता कथित तौर पर एक शिक्षक के व्यवहार से परेशान थी. जैन ने कहा कि हमने कई छात्रों से बात की है. यह बात सामने आई है कि लड़की एक शिक्षक के व्यवहार से परेशान होकर चौथी मंजिल से कूद गई. दुख की बात है कि स्कूल प्रशासन ने सबूत मिटा दिए और घटनास्थल की सफाई कर दी.

उन्होंने कहा कि न तो सरकार और न ही स्कूल सुरक्षा मानकों को गंभीरता से ले रहे हैं. जब कोई घटना होती है, तब उनकी नींद खुलती है. हमारी मांग है कि स्कूलों की विभिन्न समितियों में अभिभावकों को भी शामिल किया जाए और उनके सुझाव भी शामिल किए जाएं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |