दमोह में बवाल: गोहत्या की खबर मिलते ही बूचड़खाने पहुंचे गोसेवक, कसाई पक्ष ने किया हमला; भारी पुलिस बल तैनात

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में गोकशी की घटना सामने आने के बाद तनाव फैल गया. घटना से आक्रोशित हिंदूवादी संगठन के लोग सड़कों पर आ गए. हिंदू संगठनों का आरोप है कि गोहत्या की सूचना पर कसाई मंडी इलाके में गए गोसेवकों पर कसाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में जैसे-तैसे वो खुद को बचाकर वहां से निकल गए.

आज शाम दमोह के गोसेवकों को सूचना मिली थी कि कसाई मंडी इलाके में गोवंश को काटा जा रहा है. इस सूचना पर गोसेवक कसाई मंडी पहुंच गए लेकिन गोसेवकों को देखकर कसाई मंडी इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और फिर बड़ा बबाल खड़ा हो गया. गोसेवकों के मुताबिक यहां गोहत्या हुई है और हिन्दू संगठन के लोगों को देखकर कसाई समुदाय के लोगों ने उन पर हमला भी किया है. आरोप है कि उनके ऊपर पथराव भी किया गया.

कार्यकर्ताओं के मुताबिक आमने-सामने की स्थिति बन गई लेकिन पुलिस ने कसाई मंडी से उन्हें बाहर निकाल दिया. इस घटना की सूचना जैसे ही हिंदू संगठन के और लोगों की मिली तो बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग सड़कों पर आ गए. पहले पुराना थाना इलाके में और फिर शहर के घंटाघर क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया. वहीं पुलिस कोतवाली में भी हिंदू संगठन के पदाधिकारी डेरा जमाए हुए हैं.

कांग्रेस नेता पर आरोप

हिंदू नेताओं के मुताबिक कसाई मंडी इलाके में जानलेवा हमला गंभीर विषय है. गोसेवकों पर जानलेवा हमला कहीं न कहीं पुलिस और प्रशासन की अक्षमता को साबित कर रहा है. आरोप है कि एक पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता मूरसलीन कुरेशी खुद कसाई समुदाय से आता है. आरोप है कि गोसेवकों पर मूरसलीन के इशारे पर ही हमला किया था. फिलहाल तनाव के बीच पुलिस मोर्चा संभाले हुए है और माहौल को शांत करने में लगी है.

भैंस के पाड़े की हत्या के अवशेष

एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के मुताबिक कसाई मंडी में गोवंश से संबंधित भैंस के पाड़े की हत्या हुई है. जिसके अवशेष भी मिले हैं. पुलिस सूचना पर कार्रवाई कर रही है. कुछ हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंच गए जिसके बाद उन पर हमला करने की कोशिश हुई है. पुलिस ने इस मामले में दो अपराध दर्ज किए हैं. पहला पशु हत्या का और दूसरा हिंदू संगठन के लोगों के साथ हुई वारदात के मामले में. पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हैं और शांति व्यस्था बनाने में लगी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |