पुणे ने दी रोहित आर्या को अंतिम विदाई: नम आंखों से हुआ अंतिम संस्कार, राजनीति और सिनेमा जगत की ये हस्तियां हुईं शामिल

मुंबई के पवई स्थित आरए स्टूडियो में गुरुवार दोपहर 17 बच्चों को बंधक बनाए जाने की चौंकाने वाली घटना के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मचा गया था. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित आर्या को एनकाउंटर में मार गिराकर सभी 17 बंधक बच्चों सहित 20 लोगों की जान बचाई. रोहित का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने रोहित का अंतिम आज सुबह 2.30 बजे किया है. आईये जानते हैं कि आखिर कौन-कौन रोहित के अंतिम संस्कार में पहुंचा था.

जानकारी के अनुसार, रोहित आर्या का अंतिम संस्कार पुणे के वैकुंठ श्मशान घाट पर किया गया. रोहित आर्या की पत्नी और भाई उनका पार्थिव शरीर पुणे लेकर आए. इसके बाद आधी रात से ही अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं. अंतिम संस्कार में रोहित की पत्नी के साथ उसका बेटा भी मौजूद थे. इस दौरान बेटा और पत्नी अपने चेहरे पर स्कार्फ बांधकर अंतिम संस्कार में आए थे. रोहित का अंतिम संस्कार सुबह 2.30 बजे किया गया.

रिश्तेदारों की मौजूदी में अंतिम संस्कार

रोहित आर्या का अंतिम संस्कार लगभग 12 रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुआ. रोहित को सुबह 2.35 बजे अंतिम विदाई दी गई. बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में शामिल हुए 12 रिश्तेदारों ने भी अपने चेहरों पर स्कार्फ बांध रखा था. आपको बता दें कि मुंबई के पवई स्थित आरए स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाकर रखने के कारण पुलिस ने रोहित आर्या का एनकाउंटर कर दिया था.

ऑडिशन के नाम पर बनाया था बच्चों को बंधक

मुंबई पुलिस ने बंधकर बच्चों को बचाने के लिए स्पेशल ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान पुलिस स्टूडियो के बाथरूम की खिड़की की शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. रोहित के हाथ में हथियार देख पुलिस ने उस पर फायरिंग की, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि, बाद में रोहित के पास मिली गन नकली निकली. वह एयर गन थी. वेब सीरीज के काम दिलाने के नाम पर रोहित ने बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |