मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, सभी बच्चे सुरक्षित

मुंबई के पवई इलाके में 20 बच्चों को RA स्टूडियो में कैद करने वाले आरोपी रोहित आर्या पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए हैं. पुलिस एक-एक कर बच्चों को बिल्डिंग से नीचे उतार रही है. बता दें कि गुरुवार को रोहित आर्या ने स्टूडियो में ऑडिशन देने आए 100 बच्चों में से 20 को स्टूडियो के अंदर बंधक बना लिया था. इसके बाद उसने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी. जब वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो उसके हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में बच्चों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया.

जानकारी के अनुसार, पवई स्थित RA स्टूडियो में पिछले 10 दिनों से एक वेब सीरीज के ऑडिशन चल रहा था. इस ऑडिशन के लिए बच्चों को बुलाया गया था. यह ऑडिशन प्रक्रिया 10 दिनों से चल रही थी. बच्चे सुबह 10 बजे ऑडिशन के लिए जाते थे. फिर रात 8 बजे बच्चे स्टूडियो से निकल जाते थे.

20 बच्चों को बंधक बनाया था

उससे पहले, बच्चों को दोपहर में लंच के लिए ब्रेक दिया जाता था. हालांकि, आज बच्चे लंच के लिए बाहर नहीं आए. उसके बाद, जानकारी सामने आई कि 20 बच्चों को बंधक बना लिया गया है. जैसे ही यह पता चला कि बच्चों को बंधक बना लिया गया है, हर जगह हंगामा मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी स्टूडियो पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया.

रोहित आर्य के पास एयर गन थी

मिली जानकारी के अनुसार, रोहित आर्या के पास एक एयर गन थी. इसके साथ ही उसके पास कुछ केमिकल भी थे. बच्चों को हिरासत में लेने के बाद उसने एक वीडियो भेजा था. इस वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि वह कुछ सवाल पूछना चाहता है. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह किस विषय पर बात करना चाहता था. रोहित आर्या ने बच्चों को जलाकर मार डालने की धमकी दी थी.

आरोपी रोहित आर्या से मुठभेड़ कैसे हुई?

मुंबई पुलिस ने बच्चों को बचाने के लिए एक ऑपरेशन चलाया. पुलिस ने रोहित से बात करके हल निकालने की कोशिश की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ. इसके बाद पुलिस बाथरूम का शीशा तोड़कर अंदर घुसी. इसी दौरान पुलिस और रोहित आर्या के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में रोहित आर्या के सीने में गोली लगी. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तुरंत अस्पताल भेजा. अस्पताल में रोहित की मौत हो गई. फिलहाल, सभी 20 बच्चे सुरक्षित हैं.

स्टूडियो में आग लगाने की धमकी दे रहा था रोहित

सूत्रों के मुताबिक, मौके से पुलिस को एयर गन और कुछ केमिकल्स मिले हैं. आरोपी रोहित आर्या बच्चों को मारने की धमकी दे रहा था. साथ ही केमिकल्स से वह स्टूडियो में आग लगाने की धमकी दे रहा था. मजबूरन पुलिस को भी एयर गन फायरिंग के जवाब में एक राउंड फायरिंग करनी पड़ी. फिलहाल फॉरेंसिक टीम सबूतों की जांच में जुटी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |