भारत के पड़ोसी में तनाव चरम पर: तालिबान ने ठुकराई पाकिस्तान की ‘सुरक्षा गारंटी’ समेत 5 शर्तें, सीमा पर बढ़ा जंग का खतरा

भारत के 2 पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फिर से जंग की स्थिति बन गई है. तुर्की के इंस्ताबुल में गुरुवार यानी आज सुलह को लेकर आखिरी बैठक प्रस्तावित है. दोनों के बीच अगर समझौते को लेकर बात नहीं बनती है तो खुले युद्ध का ऐलान हो सकता है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बयान के जरिए इसकी घोषणा भी की है.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान दक्षिण एशिया में स्थित है, जो कभी भारत का हिस्सा हुआ करता था. दोनों के बीच बॉर्डर और आतंक को लेकर विवाद है. हाल के दिनों में इसके कारण दोनों के बीच हिंसक झड़पें देखने को मिली है.

पाकिस्तान की 5 डिमांड

1. पाकिस्तान की सबसे बड़ी मांग तहरीक-ए-तालिबान को आतंकवादी संगठन घोषित करने की है. दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक आतंकी संगठन टीटीपी को यूएन ने भी आतंकी संगठन मान लिया है. पाक का कहना है कि टीटीपी के लड़ाकों के साथ अफगानिस्तान आतंकियों जैसा व्यवहार करे. उसके लड़ाकों को या तो पकड़ कर जेल में रखे या उसे स्ट्राइक के जरिए मार गिराए.

2. तहरीक-ए-तालिबान के ठिकानों पर पाकिस्तान को स्ट्राइक की अनुमति दी जाए. पाकिस्तान अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक के जरिए टीटीपी के ठिकानों को ध्वस्त करना चाहती है. इसके लिए एयर ऑपरेशन प्लान किया गया है. इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान ने काबुल में कुछ ठिकानों पर स्ट्राइक किया भी था.

3. तालिबान सरकार की तरफ से डूरंड लाइन को अफगानिस्तान और पाकिस्तान की आधिकारिक सीमा के तौर पर मान्यता दी जाए. तालिबान का कहना है कि डूरंड लाइन आधिकारिक सीमा नहीं है. यह एक काल्पनिक सीमा है और इसे हम किसी भी सूरत में मान्यता नहीं देंगे.

4. पाकिस्तान ने तालिबान पर छद्म युद्ध का सहारा लेकर काम करने का आरोप लगाया है. पाकिस्तान का कहना है कि उसे उन हथियारों को जब्त करने चाहिए, जो टीटीपी या अन्य आतंकवादियों के पास चला गया है. पाकिस्तान का कहना है कि अमेरिका ने जो हथियार छोड़े थे, उसे तालिबान की सरकार ने आतंकियों को देकर छद्म युद्ध शुरू करवाया है.

5. पाकिस्तान किसी भी कीमत पर नहीं चाहता है कि तालिबान की सरकार स्वतंत्र विदेश नीति स्थापित करे. खासकर उन देशों के साथ, जिसे पाकिस्तान दुश्मन मानता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |