प्रदेश के एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को निर्देश सार्वजनिक स्थलों पर झाकियाँ नहीं लगने दें

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अविनाश लवानिया ने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी दिवसों में विभिन्न धर्मों के त्यौहारों को सार्वजनिक स्थलों पर मनाने के लिए पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करवाएं।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि वह त्यौहारों के दृष्टिगत शहर के विभिन्न क्षेत्रों का पुलिस के साथ संयुक्त भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का जायजा लें। सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें। किसी तरह का पंडाल और झाकियाँ नही लगाई जाएं। झाकियाँ, चल समारोह का आयोजन नही किया जाये। भीड़-भाड़, झाकियाँ, चल समारोह आदि निकालने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी जगहों पर नगर निगम की सहायता से एनाउंसमेंट करायें और लोगों को घर पर रह कर त्यौहार मनाने की सामझाईश दें। कोविड-19 में जारी गाईड लाईन का अक्षरश: पालन करायें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |