तेजस्वी यादव का अपराधियों पर आर-पार का बयान: ‘कोई भी हो, उसे जेल भेजेंगे’, राहुल गांधी के साथ मंच से दी चेतावनी

बिहार के मुजफ्फरपुर में महागठबंधन की संयुक्त रैली हुई. जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकारी बनेगी तो चाहे अपना हो या पराया जो अपराधी गलत काम करेगा उसको सलाखों के पीछे भेजने का काम तेजस्वी करेगा. तेजस्वी की परछाईं भी अगर गलत काम करेगी तो उसको सजा मिलेगी.

तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग महागठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का काम करें. जनता बदलाव चाहती है. 20 साल पुरानी सरकार को अब बदलने का समय आ गया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि अब नई सरकार बनाने का मौका आ गया है. हम सब लोग नए सोच के हैं. हम बिहार बनाने के लिए आए हैं.

NDA सरकार पर साधा निशाना

आरजेडी नेता ने कहा कि 20 साल से नीतीश कुमार सीएम हैं. यहां क्या विकास हुआ है. सिर्फ घूसखोरी बढ़ी है. बिना इसके काम नहीं होता. यहां पर अपराध बढ़ा है. कोई ऐसा दिन नहीं जब कोई अपराध ना हुआ हो. क्या यही सुशासन है. आप लोगों को क्या मिला.

तेजस्वी ने कहा कि जो 20 साल में नहीं दिए वो ये 5 साल में क्या देंगे. हम बेरोजगारी को हटाना चाहते हैं. गरीबी को हटाना चाहते हैं. हम अपराधमुक्त बिहार बनाना चाहते हैं. बिहार सबसे गरीब राज्य है. मैं आपसे एक मौका मांग रहा हूं. एक मौका मिलेगा तो आपको पक्की नौकरी मिलेगी.

तेजस्वी यादव ने कहा कि हर परिवार में एक को सरकारी नौकरी मिलेगी. हम जो कहते हैं वो करते हैं. उन्होंनेआगे कहा कि हम वादा करके जा रहे हैं कि जिस घर में सरकारी नौकरी नहीं है, वहां हम देंगे. हम आपके सहयोग के लिए आएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि हमारी सरकारी बनेगी तो चाहे अपना हो या पराया जो अपराधी गलत काम करेगा उसको सलाखों के पीछे भेजने का काम तेजस्वी करेगा. तेजस्वी की परछाईं भी अगर गलत काम करेगी तो उसको सजा मिलेगी.

राहुल गांधी क्या बोले?

इसी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यह दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी सामाजिक न्याय के खिलाफ है. राहुल गांधी ने कहा, बिहार में 20 साल से नीतीश जी सरकार चला रहे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए उन्होंने क्या किया? क्या आप ऐसा प्रदेश चाहते हैं जहां आपको कुछ भी नहीं मिले.

उन्होंने कहा, हमें वह बिहार चाहिए जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार हो तथा बिहारियों को अपना भविष्य दिखाई दे… हम ऐसा बिहार चाहते हैं जहां से लोगों को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में न जाना पड़े बल्कि दूसरे राज्यों के लोग यहां आकर काम करें. कांग्रेस नेता ने कहा कि महागठबंधन बिहार को सबसे आगे ले जाना चाहता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |