तेज प्रताप का तेजस्वी पर सीधा हमला! बोले- ‘लालू की छत्रछाया से बाहर निकलो’, जननायक के नाम पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रदेश में जननायक शब्द को लेकर सियासी जंग छिड़ गई है. बीजेपी समेत तमाम दल आरजेडी पर इस शब्द को लेकर हमला बोल रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पटना में लगे पोस्टर में तेजस्वी यादव को जननायक बताया गया था. इस पर खुद आरजेडी नेताओं ने एतराज जताया है. वहीं अब पूरे मामले पर तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा जो लोग जननायक बता रहे हैं, जननायक नहीं बताना चाहिए.

तेज प्रताप यादव ने पोस्टर पर लिखे जननायक और नायक शब्द को लेकर कहा, ”तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव की छत्रछाया में रहकर खुद को जननायक बता रहे हैं, हालांकि सच्चे जननायक वो होते हैं जो जनता से सीधे जुड़कर उनके बीच में काम करते हैं. लालू प्रसाद यादव, कर्पूरी ठाकुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे लोग ही असली जननायक हैं.”

छत्रछाया से हटकर करें काम- तेजप्रताप

तेजप्रताप ने आगे कहा कि जनता क्या चाहती है? जो लोग खुद को ‘जननायक’ कह रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. लालू जी वास्तव में एक जननायक थे. आज राहुल गांधी और तेजस्वी पर लालू यादव की छत्रछाया हैं. मेरे पास वह छत्रछाया नहीं है. मेरे पास बिहार के गरीबों और युवाओं का मार्गदर्शन है. मैं उसी के साथ आगे बढ़ रहा हूं. मैं अपने दम पर काम करके परिणाम दिखाऊंगा.” राहुल और तेजस्वी को छत्रछाया से हटकर काम करना चाहिए.

तेजप्रताप ने इससे पहले भी जननायक शब्द को लेकर ही तेजस्वी पर निशाना साधा था. चुनावी समर में तेजप्रताप के बयानों से साफ है कि परिवार के अंदर खींचतान अभी भी जारी है, जो कम होने का नाम नहीं ले रही है.

आरजेडी महासचिव ने भी जताया था एतराज

जननायक शब्द यूज करने को लेकर आरजेडी के महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा था कि तेजस्वी के जननायक बनने में अभी काफी समय है. मुझको लगता है आने वाले दिनों में तेजस्वी लालू यादव और जननायक कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलेंगे तो सब उन्हें जननायक कहेंगे.

वहीं जेडीयू ने तेजस्वी के जननायक वाले पोस्टर के जवाब में जनसेवक वाला पोस्टर जारी किया है. नीतीश कुमार की फोटो के साथ जनसेवक लिखा पोस्टर जारी किया गया है. चुनावी समर में जनसेवक और जननेता को लेकर सियासी जंग छिड़ चुकी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |