तेजाब हमला केस में बड़ा यू-टर्न! 24 घंटे में पलट गया पूरा मामला, मुख्य आरोपी को पुलिस ने दी क्लीन चिट

राजधानी दिल्ली के एसिड अटैक मामले में अब मुख्य आरोपी जितेंद्र को 24 घंटे के अंदर ही क्लीन चिट मिल गई है. दरअसल, पीड़ित छात्रा ने कहा था कि जितेंद्र ने इशान और अरमान के साथ मिलकर उस पर तेजाब फेंका था. जबकि, जितेंद्र ने कहा था कि जिस समय की वो युवती बात कर रही है, उस वक्त को करोल बाग में था. पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए तो जितेंद्र सच में ही करोल बाग में अपनी मोटरसाइकिल पर नजर आया.

दिल्ली युनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 20 साल की छात्रा ने आरोप लगाया था- 24 अक्टूबर को मैं दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके से जा रही थी. तब जितेंद्र, इशान और अरमान ने मुझ पर एसिड अटैक किया. मैंने खुद का चेहरा बचाने की कोशिश की. इसलिए मेरे दोनों हाथ झुलस गए. जितेंद्र बाइक चला रहा था. उसके पीछे ईशान और अरमान बैठे हुए थे. इस दौरान अरमान ने उसके ऊपर एसिड फेंक दिया.

मगर केस के सामने आते ही लड़की के कई दावे गलत साबित होते दिखे. इस केस में पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले हैं, जो पीड़िता के बयानों से मेल नहीं खाते. इतना ही नहीं लड़की के पिता अकील कुबूल कर लिया है कि उसने जितेंद्र को फंसाने के लिए एसिड अटैक की साजिश रची थी. ईशान और अरमान से उसका विवाद चल रहा था, इसलिए उसने उनको भी फंसा दिया था. पुलिस ने अकील को गिरफ्तार कर लिया है. उसको पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

जितेंद्र की पत्नी ने करवाई थी FIR

एक दिन पहले यानि रविवार को जितेंद्र की पत्नी ने भी छात्रा के पिता पर रेप का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई थी. आरोप लगाया था कि 2021 से 2024 के बीच वह अकील खान की फैक्ट्री में काम करती थी, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की थी. इसके बाद में उसने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

इशान-अरमान की मां ने लगाए आरोप

पुलिस के अनुसार, बाकी के दो आरोपी भी घटना के वक्तअपनी मां शबनम के साथ आगरा में थे. शबनम ने भी बताया कि साल 2018 में उस पर भी एसिड अटैक हुआ था, जो कथित तौर पर अकील खान के रिश्तेदारों ने किया था. यही नहीं, शबनम और अकील खान के बीच मंगोलपुरी की एक प्रॉपर्टी को लेकर पुराना विवाद भी चल रहा है, जो फिलहाल अदालत में विचाराधीन है.

भाई ने कॉलेज तक क्यों नहीं छोड़ा?

उधर, बाद में सीसीटीवी फुटेज में एक और बात सामने आई. वीडियो से पता चला कि पीड़िता को उसके भाई ने घर से स्कूटी पर छोड़ा था. वह बहन को अशोक विहार इलाके तक लेकर गया, लेकिन कॉलेज गेट तक नहीं गया. इसके बाद लड़की एक ई-रिक्शा में आगे जाती दिखी. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि भाई ने बहन को कॉलेज तक क्यों नहीं छोड़ा और क्या वह किसी बात से पहले से वाकिफ था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |