सतारा डॉक्टर सुसाइड केस: पीजी रूम का मालिक गिरफ्तार, सुसाइड नोट में लिखा था नाम और मौत का राज़

महाराष्ट्र के सतारा जिले में महिला डॉक्टर की सुसाइड मामले में पुलिस की कार्रवाई सामने आई है. पुलिस ने प्रशांत बनकर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मृतका ने अपने हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में प्रशांत का नाम लिखा था. अभी इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं. महिला डॉक्टर की सुसाइड के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है. पुलिस का कहना है कि वह बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लेगी.

सतारा के फलटण स्थित उपजिला अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर संपदा मुंडे ने गुरुवार देर रात आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, डॉ. संपदा मुंडे ने फलटण शहर के एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. इस घटना ने जिला सहित पूरे राज्य के मेडिकल विभाग को हिलाकर रख दिया. डॉक्टर ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ की हथेली पर सुसाइड नोट लिखा था.

इसमें उन्होंने एक पुलिस उपनिरीक्षक (PSI) गणेश बडने पर चार बार बलात्कार करने और प्रशांत बनकर नाम के व्यक्ति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे. सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से वह पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच विवाद में उलझी हुई थी. इन्हीं बातों से परेशान होकर डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया. सुसाइड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम का कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

कार्रवाई की उठ रही मांग

इसके बाद युवा महिला डॉक्टर का अंतिम संस्कार शुक्रवार देर रात बीड जिले के वडवानी तालुका के कवड़गांव में गमगीन माहौल में किया गया. भावुक परिस्थितियों में, उनके पार्थिव शरीर को फलटण से वडवानी लाया गया, जहां बड़ी संख्या में गांव वालों, रिश्तेदारों और दोस्तों ने उन्हें श्रद्धांजलि दीं. इस दुखद मौत से व्यापक शोक व्याप्त है और कथित तौर पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है.

आरोपी प्रशांत अरेस्ट

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रशांत बनकर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. डॉक्टर युवती ने अपनी हथेली पर लिखी सुसाइड नोट में प्रशांत बनकर पर मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था. प्रशांत बनकर उस पीजी रूम का मालिक बताया जा रहा है, जिसमें महिला डॉक्टर किराए पर रहती थीं. इस मामले में अभी अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |