रील बनाने की ‘हीरोगिरी’ पड़ी भारी! 18 साल के रोहित ने मुंह में फोड़ा सुतली बम, तेज धमाके से जबड़े के उड़ गए चिथड़े मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Oct 23, 2025 150 मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में गाय गोहरी (गोवर्धन पूजा) पर्व के बाद ‘हीरोगिरी’ करने की कोशिश एक युवक को बहुत भारी पड़ गई. सुतली बम मुंह में फोड़ने के प्रयास में हुए भयानक धमाके में युवक के जबड़े के चिथड़े उड़ गए, और उसे गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है. Related Posts मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर… मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा,… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें 18 साल का रोहित मूल रूप से टेमरिया गांव का रहने वाला है और बाचीखेड़ा गांव में गाय गोहरी पर्व देखने गया था. पर्व के बाद रोहित सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपने मुंह में आतिशबाजी कर रहा था. उसने पहले छह छोटे पटाखे अपने मुंह में दबाकर फोड़े. इसके बाद अति उत्साह में आकर उसने 7वां सुतली बम अपने मुंह में रखकर फोड़ दिया. सुतली बम के तेज धमाके से रोहित का जबड़ा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया.पेटलावद की SDOP अनुरक्ति सबनानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित युवक 18 साल का है. गाय गोहरी पर्व के बाद यह सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपने मुंह में आतिशबाजी कर रहा था, तभी सुतली बम के धमाके से रोहित नाम के इस युवक का जबड़ा उड़ गया.” रोहित को तत्काल पेटलावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रतलाम रेफर कर दिया गया है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 150 Share