प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी! गांववालों ने पकड़ा तो जमकर पीटा, फिर जबरन कर दिया मुंडन, FIR दर्ज नहीं

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गांव में रात के समय अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को प्रेमिका के परिजनों और ग्रामीणों ने दबोच लिया और मारपीट कर उसका मुंडन कर दिया. मुंडन किए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पीड़ित युवक पक्ष और युवती पक्ष में सुलह के चलते पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ.

मंगलवार शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के माकड़ोद गांव का है. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पकड़कर उसके सिर के बाल काटते हुए और उसका मुंडन करते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो में कुछ लोगों की आवाजें आ रही हैं, जिसमें वे युवक से उसके गांव के बारे में पूछ रहे हैं, तो कुछ लोग उसके गांव का नाम भी बोलते दिख रहे हैं. वीडियो में युवक के गांव का नाम ऊंचाखेड़ा बताया गया है. इस पूरी घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

दरअसल, ऊंचाखेड़ा गांव निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आधी रात को मानपुर थाना क्षेत्र के माकड़ोद गांव जा पहुंचा. इस दौरान लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और गांव के बीचो-बीच उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद परिजनों ने उसका सिर मुंडवा दिया.

वीडियो सामने आने के बाद मानपुर थाना पुलिस ने टीम भेजकर मामले की पड़ताल शुरू की तो पता चला युवक और युवती के परिजन आपस में रिश्तेदार निकले और दोनों पक्ष पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते. फिर दोनों पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर आपसी सुलह का लिखत पत्र पुलिस को सौंप दिया.

मानपुर थाना प्रभारी पप्पू सिंह यादव ने बताया कि घटना का सामने आया वीडियो माकड़ोद गांव का है. दोनों पक्षों से बातचीत की गई है, लेकिन दोनों ही पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते. उन्होंने थाने आकार राजीनामा कर लेने की बात कही है, इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |