तेजस्वी यादव का ‘जीविका दीदी’ कार्ड! कहा- ‘सत्ता में आए तो करेंगे स्थायी और मिलेगा ₹30,000 वेतन’, चुनाव से पहले बड़ी घोषणा

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस बार बिहार के लोगों ने बदलाव का मन बनाया है. मौजूदा सरकार से लोग गुस्से में हैं. नामांकन दाखिले का काम पूरा हो चुका है और अब चुनाव प्रचार का समय आ गया है. बिहार की जनता मौजूदा डबल इंजन वाली सरकार से त्रस्त है. इस डबल इंजन वाली सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है. लोग बेरोजगारी और पलायन से तंग आ चुके हैं. मौजूदा सरकार ने हमारी पहले की घोषणाओं की ही नकल करके जनता को गुमराह किया है.

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि इस सरकार में जीविका दीदियों के साथ अन्याय हुआ है. हमने तय किया है कि सभी जीविका CM (कम्युनिटी मोबिलाइज़र) दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा. हम उनका वेतन भी बढ़ाकर 30,000 रुपए प्रति माह करेंगे. यह कोई साधारण घोषणा नहीं है. जीविका दीदियों की यही मांग रही है.

तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही जीविका जीविका दीदियों द्वारा लिए गए ऋण पर ब्याज माफ किया जाएगा. अगले दो वर्षों तक जीविका दीदियों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा. जीविका दीदियों को 2,000 रुपए का अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा. सभी जीविका दीदियों को 5 लाख रुपए का बीमा मिलेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |