दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सौगात! कब होगा शुरू, क्या होगी नई स्पीड लिमिट और यात्रियों को क्या-क्या मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएँ?

दिल्ली के अक्षरधाम से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को जोड़ने के लिए बन रहे एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) के खुलने का सभी को बेसब्री से इंतजार है. इसके खुल जाने से सिर्फ ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंच जाएंगे. अभी की बात करें तो ये सफर 5 से 6 घंटे का होता है. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 90% तक पूरा हो चुका है.

इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अक्टूबर 2021 में शुरू हुआ था. इसे 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन विभिन्न कारणों से देरी हुई. अब इसके नवंबरदिसंबर 2025 में उद्घाटन की उम्मीद है. यह एक्सप्रेसवे न केवल आपकी यात्रा को रफ्तार देगा, साथ ही इस पर आपको हाइटेक पार्किंग हाईटेक पार्किंग और शानदार रेस्ट एरिया की सुविधा भी मिलेगी. एक्सप्रेसवे पर आपको एक ही जगह पार्किंग, एटीएम, विश्राम करने के लिए जगह, होटल और अन्य मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी.

दिल्लीदेहरादून एक्सप्रेसवे का सबसे अहम हिस्सा है सहारनपुर-देहरादून एलिवेटेड हाईवे, जो यात्रियों के लिए वरदान साबित होगा. यह सेक्शन अब लगभग पूरा हो चुका है. एक दिशा से आवागमन शुरू भी कर दिया गया है, जबकि अंतिम फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है. जैसे ही यह चरण पूरा होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उद्घाटन की घोषणा करेंगे.

जंगल और घाटियों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

इस हाईवे की खास बात यह है कि यहां वाहनों को 100 किमी/घंटा की रफ्तार से चलाने की अनुमति होगी. सफर के दौरान यात्रियों को पहाड़, जंगल और घाटियों के मनमोहक दृश्य भी देखने को मिलेंगे. पहले यात्रियों को बिहारीगढ़ और मोहंद के कठिन रास्तों से गुजरना पड़ता था, जहां ट्रैफिक जाम और लैंडस्लाइड की समस्या आम थी. अब एलिवेटेड स्ट्रक्चर और नदी के ऊपर बने फ्लाईओवर के कारण यह परेशानी पूरी तरह खत्म हो जाएगी.

रोजगार के नए अवसर खोलेगा ये एक्सप्रेसवे

यह एक्सप्रेसवे उत्तर भारत के सबसे व्यस्त रूट में से एक को न सिर्फ तेज और सुरक्षित बनाएगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा. कुल मिलाकर, दिल्लीदेहरादून एक्सप्रेस-वे सिर्फ सड़क नही, यह कनेक्टिविटी और विकास की नई राह है, जो दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के बीच की दूरी को दिलों की तरह भी करीब ला देगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |