भोपाल में रफ्तार का कहर! तेज रफ्तार जीप ने दो मोटरसाइकिलों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Oct 21, 2025 86 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक तेज रफ्तार वाहन ने दो जिंदगियां लील लीं और कई अन्य को घायल कर दिया. रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात अरवलिया मोड़ के पास एक जीप और दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर से यह हादसा हुआ. Related Posts मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर… मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा,… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें ईंटखेड़ी थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि तेज रफ्तार जीप ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. इस टक्कर में सड़क पर खड़े दो अन्य लोग घायल हो गए. इसके बाद जीप एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिसके सवार की भी मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान मुख्तार (40) और गनी (60) के रूप में हुई है. ये दोनों अरवलिया इलाके के ही निवासी थे. घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जीप चालक फरार, तलाश जारी पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसे पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त जीप की पहचान के आधार पर जांच जारी है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 86 Share