दिल्ली में गुलाबी ठंडक की दस्तक, लेकिन हवा होगी ज़हरीली! यूपी-बिहार में गिरेगा पारा, इन 10 राज्यों में दिवाली पर भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में ठंड ने तो दी दस्तक दे दी है, लेकिन ठंड के साथ-साथ दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा खराब हो गई है. दिल्ली में प्रदूषण का भी प्रकोप बढ़ रहा है. दिल्ली का AQI 350 के पार पहुंच गया है, जिसके चलते लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है. मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में 23 अक्टूबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. अगले 5 दिन सुबह में कोहरा छाया रहेगा. हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है. हालांकि, दिन के समय धूप निकलने से दिल्ली वालों को गर्मी का भी एहसास हो रहा है.मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में दिल्ली का पारा लुढ़कने का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है.

UP-बिहार में गिरेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है. प्रदेश में सुबह-शाम की ठंड में इजाफा हो सकता है. क्योंकि मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है. बिहार में मौसम का कुछ ऐसा ही हाल है. बिहार में सुबह और शाम के समय सर्दी हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती प्रणाली के असर से दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा, जिससे महाराष्ट्र, गोवा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है.

धनतेरस पर कैसा रहेगा मौसम?

धनतेरस के मौके पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इसका असर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार तक पहुंचेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक का अहसास बढ़ेगा. मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि दिवाली तक उत्तर भारत के कई शहरों में कोहरे और प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है.

वहीं दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र में निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है. इसके प्रभाव से, 18 अक्टूबर के आसपास केरल, कर्नाटक तटों से दूर दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान एक अवदाब में बदलने की संभावना है. दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र पर बने ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण से निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका रेखा बनी हुई है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

उत्तरी झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. 18 से 23 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. 18 और 19 अक्टूबर को लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ तूफान की संभावना है.

22 और 23 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 20 और 21 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है. 19 और 20 अक्टूबर को ओडिशा में बिजली और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 20 और 21 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ में बिजली कड़कने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप, यनम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में बारिश होने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |