देहरादून में भयानक रहस्य: मुरादाबाद के BSC नर्सिंग छात्र की रहस्यमयी मौत, तीन दोस्तों के साथ घूमने निकला था, झरने के पास मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बीएससी नर्सिंग के छात्र की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है. छात्र उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था. मृतक छात्र की पहचान 19 वर्षीय आयुष दयाल के रूप में हुई है. उसका शव सहसपुर क्षेत्र में एक झरने के पास संदिग्ध हालत में मिला. परिजनों ने मामले में हत्या का शक जताया है. इसके आधार पर पुलिस ने आयुष के तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

मुरादाबाद के रहने वाले आयुष दयाल देहरादून के एक मेडिकल संस्थान में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे थे. जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को आयुष अपने तीन दोस्तों नितेश, अभय और विधान के साथ सहसपुर घूमने गया था. इसके बाद आयुष अचानक लापता हो गया. उसके दोस्तों ने पहले उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की और परिजनों को भी इसकी सूचना दी.

परिवार के देहरादून पहुंचने पर भद्रराज मंदिर के आसपास के क्षेत्र में पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमों ने मिलकर तलाशी शुरू की. 13 अक्टूबर को आयुष का शव एक झरने के नीचे मिला. शव जिस स्थान पर पाया गया, वह उस रूट के उलट था, जहां आयुष अपने दोस्तों के साथ गया था. इस बात से परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने इसे हत्या का मामला बताया.

परिजनों की तहरीर पर देहरादून पुलिस ने सहसपुर थाने में आयुष के तीनों दोस्तों नितेश, अभय और विधान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है. पुलिस ने शव का पैनल पोस्टमार्टम करवाया है और जांच शुरू कर दी है. अब पुलिस इस मामले की अलग-अलग दृष्टि से जांच कर रही है कि यह एक दुर्घटना थी या सुनियोजित हत्या. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी.

मृतक आयुष दयाल का परिवार मुरादाबाद की रेलवे कॉलोनी में रहता है, जहां उनके पिता और बड़ा भाई संयुक्त परिवार में रहते हैं. आयुष के पिता राकेश कुमार का कहना है कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि उनके बेटे के साथ इतना बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने अपने बेटे के साथ घूमने गए दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है और सहसपुर थाने में बीएनएस 103 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |