शाजापुर जिले में 29 नए कन्टेनमेंट क्षेत्र बनाए गए, कुछ को मुक्त किया

शाजापुर, 13 अगस्त 2020/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण पॉजिटिव आए 29 मरीजो के निवास सहित आसपास के क्षेत्रों को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।

जिसके अनुसार शाजापुर नगर के काशी नगर, नीलम लॉज, सुगंधी गली, आदित्य नगर, स्टेशन रोड, गवली मोहल्ला, नई सड़क के पॉजिटिव मरीजों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित किया है। इसी तरह शुजालपुर के फ्रीगंज, भंजीपुरा, शंकर कॉलोनी, रायकनपुरा, कालापीपल की कर्मचारी कॉलोनी एवं वार्ड नम्बर 14, पोलायकलां का वार्ड नम्बर 06, 13 एवं 14, अकोदिया मंडी का वार्ड नम्बर 02, ग्राम बकसुखेड़ी, रंथभंवर, बैरछा, बडलावाला, खोखराकलां, नरोला तथा बकायन के पॉजिटिव मरीजों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है।

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के निवास स्थलों को ईपीसेन्टर घोषित करते हुए इसके आसपास के घरों से 30 मीटर की परिधी में आने वाले क्षेत्र को कन्टेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। पॉजिटिव आए व्यक्तियों के निवास के आसपास के 500 मीटर क्षेत्र की परिधी को बफरजोन बनाया गया है।

कंटेनमेंट क्षेत्र मुक्त
शाजापुर, 21 अगस्त 2020/ कोरोना वायरस (कोविड-19) के मरीज नहीं होने पर पूर्व में घोषित कंटेनमेंट क्षेत्रों को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन ने कंटेनमेंट एरिया से मुक्त कर दिया है। मुक्त किये गये कंटेनमेंट क्षेत्रों में शाजापुर का अयोध्या बस्ती, विजय नगर, लालपुरा, सिविल लाईन शुजालपुर का वार्ड क्रमांक 21, अकोदिया मंडी का वार्ड क्रमांक 08 एवं ग्राम डाबरी व धतरावदा शामिल है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |