दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड की एंट्री: मौसम विभाग का अलर्ट, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से बदला मिजाज, यूपी में भी कनकनी शुरू

दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना बना हुआ है. बारिश का दौर भले ही थम गया हो, लेकिन दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है. दिल्ली वालों को हल्की ठंड महसूस हो रही है. मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में 17 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. अगले 5 दिन आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा. इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में शनिवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली में ठंड की शुरुआत हो गई है. दिल्ली के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों पर भी गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी गुलाबी ठंड की एंट्री हो गई है. हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले हफ्ते में हुई बर्फबारी से कई जिलों में रात का तापमान भी शून्य से नीचे चला गया है.

UP-बिहार में भी ठंड की शुरुआत

उत्तर प्रदेश में भी ठंड की शुरुआत हो गई है. कई जिलों में लोगों ने कंबल निकालने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में 15 अक्टूबर तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. इस दौरान इन राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहेगा. इसके साथ ही बिहार और झारखंड में भी अब मौसम का मिजाज बदल गया है और हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

12 से 17 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 12 और 13 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, 12 से 15 अक्टूबर के दौरान आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, उत्तरी तमिलनाडु और केरल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान इन क्षेत्रों में तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. 12 से 15 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे और तेलंगाना में बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना है.

12 और 13 अक्टूबर को ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. 12 अक्टूबर को गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली कड़कने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 12 अक्टूबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |