इंटरनेशनल गैंग का बदला: ‘100 का नोट भी नहीं दूंगा’ कहना पड़ा महंगा, गैंगस्टर ने लिया खूनी हिसाब

 नागौर जिले के कुचामन सिटी में जिम के अंदर हुई रमेश रुलानिया की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है. यह हत्याकांड केवल वर्चस्व की लड़ाई नहीं, बल्कि गैंग को ‘अपमान’ का बदला लेने की कार्रवाई बताई जा रही है.

हत्या की जिम्मेदारी पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर वीरेंद्र चरण ने ली है, जो रोहित गोदारा का करीबी साथी है. वीरेंद्र चरण वही गैंगस्टर है जिसने पहले करनी सेना के अध्यक्ष की हत्या की थी. वर्तमान में रोहित गोदारा और वीरेंद्र चरण दोनों पुर्तगाल से ही भारत में अपना गैंग संचालित कर रहे हैं.

वीरेंद्र चरण ने सोशल मीडिया पोस्ट में खुले तौर पर लिखा कि इस हत्या को उन्होंने महेंद्र सारन डेलाना और राहुल रिनाऊ के साथ मिलकर अंजाम दिया है.

गैंगस्टर वीरेंद्र चरण ने हत्या की वजह का खुलासा करते हुए लिखा कि रमेश रुलानिया को लगभग एक साल पहले कॉल किया गया था. उस वक्त रमेश ने उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

इसके बाद रमेश ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर गैंग को चुनौती दी थी और कहा था कि “मैं तुम्हें 100 रुपये का नोट भी नहीं दूंगा, ले लेना.”

पोस्ट में अंत में खुली धमकी दी गई है कि “आज सबको पता चल गया होगा कि हम किसी को नहीं भूलते… जो भी हमारे फोन को इग्नोर करेगा और अनसुना करेगा, वो तैयार रहे, सबकी बारी आने वाली है.”

पुलिस अब इस हत्याकांड और सोशल मीडिया पर दी गई खुली चुनौती दोनों की जांच कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |