हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में सर्दियों की दस्तक अब साफ महसूस होने लगी है. सोमवार को उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे पूरा पर्वतीय क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया. बर्फबारी के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई.

उत्तराखंड में बर्फबारी की शुरुआत केदारनाथ धाम से हुई, जहां सोमवार दोपहर से बर्फ गिरनी शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही. लगातार गिरती बर्फ के चलते तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी ठंड महसूस होने लगी. केदारनाथ के अलावा बद्रीनाथ, औली, हर्षिल, गंगोत्री और मुनस्यारी जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है. चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जो ठंड और बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश में कहां हुई बर्फबारी?

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, केलांग और गोंधला इलाकों में भी बर्फबारी लगातार जारी है. वहीं, शिमला, मनाली और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है. राज्य के कई हिस्सों में पारा सामान्य से नीचे चला गया है. जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग और माउंट अफरवात की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फ गिरी है. इसके अलावा सोनमर्ग और जोजिला दर्रे में भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है. पर्यटकों ने इस बर्फबारी का भरपूर लुत्फ उठाया.

हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने तीनों राज्यों के लिए अब दो दिन तेज बारिश और बर्फबारी को येलो जारी किया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में उत्तर भारत के ज्यादातार हिस्सों में ठंड और बढ़ेगी.पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी को सर्दियों की शुरुआत मानी जा रही है.

पिछले कछ सालों से केदारनाथ धाम के मौसम पर जलवायु परिवर्तन का असर साफ दिखा है. केदारनाथ धाम में बर्फबारी लगातार घट रही है. साल 2022 से 23 के दौरान अक्टूबर से दिसंबर तक सिर्फ 4 से 5 इंच बर्फ दर्ज की गई थी. इसके बाद जनवरी 2024 में महज पांच दिनों तक ही बर्फबारी हुई. वहीं, जनवरी 2025 में दो बार हल्की बर्फ गिरी. हालांकि, 20 फरवरी से मई के बीच नौ दिन अच्छी बर्फबारी देखने को मिली, लेकिन 4 से 5 फीट तक ही बर्फ गिरी, जो 2024 के मुकाबले 2-3 फीट कम है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |