श्रद्धालुओं को झटका: खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा 7 अक्टूबर तक रोकी गई, जानें कब फिर से होंगे दर्शन

माता वैष्णो देवी की यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है. श्राइन बोर्ड के मुताबिक मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के बाद भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. खराब मौसम की वजह से माता वैष्णो देवी यात्रा तीन दिनों के लिए बंद रहेगी. 5 अक्टूबर से यात्रा को बंद कर दिया गया है.

अगर मौसम में सुधार नहीं हुआ तो इसे और आगे बढ़ाया जा रहा है. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पवित्र यात्रा को तीन दिनों तक स्थगित करने का फैसला लिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो. आपको बता दे कि बीते दिनों माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुवारी के पास लैंडस्लाइड होने की वजह से व्यापक नुकसान हुआ था.

34 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत

इस साल पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन से भयंकर नुकसान हुआ है. वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए एक भूस्खलन में 26 अगस्त, 2025 को 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 22 अन्य घायल हुए थे. इस हादसे के बाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया था.

पिछली आपदा से लिया सबक

पिछली आपदा से सबक लेते हुए मौसम विभाग का अलर्ट आते ही श्राइन बोर्ड ने यात्रा को फौरी तौर पर रोक दिया है. इस साल भी हजारों श्रद्धालु वैष्णो देवी यात्रा की तैयारी कर रहे थे, श्राइन बोर्ड के इस ऑर्डर के बाद श्रद्धालुओं को झटका लगा है. लेकिन पिछले बार की तरह कोई हादसा न हो इस वदह से प्रशासन श्रद्धालुओं की जान को जौखिम में नहीं डाल रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |