क्रिकेटर धवन की महाकाल भक्ति: एशिया कप जीत का श्रेय दिया ‘भोलेनाथ की कृपा’ को, उज्जैन में शिव का जाप करते दिखे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन रविवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन भस्म आरती के दौरान किए और उसके बाद उन्होंने परिवार सहित बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन भी किया. इस दौरान उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में मौजूद रहे.

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष पहलवाडिया ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के लिए रविवार यानी आज परिवार के साथ आए थे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी. इस बीच शिखर धवन बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आए. उन्होंने अपने सिर पर तिलक लगवाने के साथ ही भगवा वस्त्र धारण कर रखे थे.

शिखर धवन ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान भी शिखर धवन कभी जय श्री महाकाल का उद्घोष करते तो कभी तालियां बजाकर ॐ नमः शिवाय का जाप करते हुए देखे गए. बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही. दर्शन के बाद मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष पहलवाड़िया ने शिखर धवन का शॉल श्रीफल और बाबा का प्रसाद भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया.

टदर्शन व्यवस्था काफी अच्छी’

मीडिया से बात करते हुए शिखर धवन ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे ऐसी मनोकामना बाबा महाकाल से की है. धवन ने महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि अन्य देव स्थलों के मुकाबले महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है. यहां के अधिकारी और कर्मचारियों का व्यवहार सदा सहायतापूर्वक ही होता है. मैं इसके पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन करने एक बार उज्जैन आ चुका हूं.

यहां की दर्शन व्यवस्था की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. धवन ने भारतीय टीम के एशिया कप जीतने पर कहा की यह सब बाबा महाकाल का ही प्रताप है. अगर उनका आशीर्वाद इसी प्रकार बना रहा तो टीम इंडिया और भी कप जीतेगी. आश्विन मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |