जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स माफिया पर शिकंजा, 5 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से सेना और पुलिस की तरफ से लगातार कई बड़े एक्शन लिए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब कश्मीर पुलिस ने एक अभियान के तहत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में गांजा, चरस, हेरोइन और बंग पाउडर जब्त किया गया है. पुलिस ने इस कार्रवाई को सूचना के आधार पर अंजाम दिया था, जिसमें बड़ी सफलता मिली है.

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप जब्त की गई है. पुलिस प्रवक्ता की तरफ से बताया गया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस को सूचना मिली कि सेहगुंड सल्लर निवासी गुलाम नबी भट ने अपने घर में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ का स्टोर कर रखा है.

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने घर पर छापा मारा और वहां से 24,700 किलोग्राम गांजा जब्त किया. इसके साथ ही भट को गिरफ्तार कर लिया है. नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने जांच के दौरान केरन निवासी तारिक सज्जाद खान को गिरफ्तार किया है. तारिक के पास से भारी मात्रा में चरस बरामद किया गया है.

सेंट्रल कश्मीर से हेरोइन जब्त

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेंट्रल कश्मीर के बडगाम इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हकरमुला में वाहनों की जांच शुरू की थी. इसी दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया, जिसकी पहचान नसरुल्लापोरा मोहम्मद यासीन राठेर और सोई बुध निवासी मुजफ्फर अहमद मलिक के रूप में हुई. राठेर और मलिक के वाहन की तलाशी के दौरान 7.63 ग्राम हेरोइन जब्त किया गया है.

पुलवामास से बंग पाउडर हुआ बरामद

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा इलाके में पुलिस को एक घर में मादक पदार्थ रखा होने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए उस घर पर छापा मारा और 16 किलोग्राम बंग पाउडर और 26 ग्राम चरस जब्त किया. इसके साथ ही घर के मालिक अकीब राशिद शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |