राजस्थान में दिखा रहस्यमयी चमगादड़, लोमड़ी जैसा चेहरा और 5 फीट पंख

राजस्थान के भीलवाड़ा में दो अजीबोगरीब चमगादड़ दिखने से इलाके में सनसनी फैल गई. शाहपुरा क्षेत्र के सुरली कल्याणपुरा गांव में ये चमगादड़ दिखे. इनके पंख पांच फीट चौड़े थे. साथ ही दोनों चमगादड़ों की लंबाई तीन फीट थी. एक चमगादड़ तो उड़ गया. दूसरा वहीं पर पेड़ से लटका मिला. जब लोगों ने गौर से उस मृत चमगादड़ को देखा तो पाया कि उसकी शक्ल लोमड़ी जैसी थी.

ग्रामीणों ने कहा करंट लगने की आशंका

ग्रामीणों का मानना है कि विद्युत तार की चपेट में आने से करंट लगने से एक चमगादड़ जमीन पर गिर गया. सुबह उजाले में देख नहीं पाने से उड़ नहीं पाया. इस चमगादड़ की डरावनी आंखे, नाक के नथूने फूले हुए, मुंह खोलने पर नुकीले दांत, तीखे कान तथा पंखों के नीचे नुकीले पंजे थे. रात को यह चमगादड़ उड़ गया. इसी तरह का एक और चमगादड़ पेड़ पर मृत हालत में लटका भी मिला.

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

माण्डलगढ के सहायक वन संरक्षक पायल माथुर ने कहा कि इस तरह की प्रजाति का चमगादड़ प्रायः भारतीय उप महाद्वीप में पाए जाते हैं. इन चमगादड़ों का चेहरा लोमड़ी या श्वान जैसा दिखाई देता है, इसलिए इन्हें फ्लाई फॉक्स कहा जाता है. कान नुकीले, आंखें बड़ी होती हैं. इनकी मुख्य बात यह होती है कि यह फल, फूलों का रस और पराग खाते हैं. इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होते. परागण और बीज फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. पैरों समेत पंख फैलाने पर पांच फीट तक चौड़े होते हैं. रात के अंधेरे में ये चमगादड़ रडार की तरह इकोलोकेशन से शिकार का पता लगाते हैं, लेकिन दिन के उजाले में यह नेत्रहीन हो जाते हैं.

छोटे पक्षियों का करते हैं शिकार

यह चमगादड़ इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होते. ये चमगादड़ भूख के कारण मांसाहारी बनकर रात में नभचर छोटे पक्षियों, चूहे, खरगोश का भी शिकार कर अपना पेट भर लेते हैं. इस तरह के चमगादड़ कोटा में चम्बल के वन क्षेत्र में पाए जाते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |