नवरात्रि पूजा के बीच बड़ा हादसा, पंडाल में घुसी बस… 20 लोग घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ. अष्टमी पर सिहोरा के गौरी तिराहे के पास दुर्गा पंडाल के समीप आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे. तभी अचानक कटनी से जबलपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस MP49 P 0261 अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी. बेकाबू बस के पंडाल में घुसते ही मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे लेकिन तब तक 15 से 20 लोग बस की चपेट में आ गए.

गंभीर रूप से घायल लोगों में खुशबू बंशकार (17 वर्ष), रोली सोनी (25 वर्ष) और सिपाहीलाल विश्वकर्मा को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शिफ्ट किया गया. इसके अलावा ममता कोल, बंदना बर्मन, संध्या चौधरी, शिखा चौधरी, कैलाश चौधरी, मनीष दहिया, कोदुलाल बर्मन और सोहनलाल सहित अन्य कई लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है. हादसे में ड्यूटी में तैनात एक कर्मचारी भी घायल हुआ है. साथ ही एक दर्जन वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

कलेक्टर ने जाना घायलों का हाल

घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा की और घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया. देर रात संभागायुक्त धनंजय सिंह और पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान कलेक्टर और एसपी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज के डीन और उपचार कर रहे चिकित्सकों से चर्चा की और निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो.

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने क्या कहा?

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सिहोरा बस दुर्घटना में मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए सात घायलों के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में रेडक्रॉस सोसायटी से दस-दस हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |