बकरी चराने गई थीं दो बहनें, पत्थर के नीचे बैठ कर रही थीं बात… ऊपर से खिसकी चट्टान, दबने से एक की मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर में दो बहनें बकरियां चलाने के लिए पहाड़ की तरफ गईं. तभी बारिश शुरू हो गई. दोनों बहनें बारिश से बचने के लिए चट्टान के पास एक पत्थर के नीचे आकर बैठ गईं. तभी वो पत्थर उन पर गिर गया. इससे दोनों बहनें पत्थर के नीचे दब गईं. चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे. उन्होंने दोनों बहनों के ऊपर गिरे पत्थर को हटाया. एक बहन तब तक दम तोड़ चुकी थी. दूसरी बहन की हालत गंभीर है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मामला कटहरा इलाके का है. यहां पत्थर कम्पनी के पहाड़ के चट्टान की चपेट में आने से दो सगी बहनों में से एक की मौत हो गई. जबकि दूसरी बहन का अस्पताल में उपचार चल रही है. उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार छतरपुर जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर कटहरा में खदान से ग्रेनाइट निकालने का ठेका एक कंपनी को मिला हुआ है. सोमवार दोपहर को बगमऊ निवासी राजेश रजक की दो बेटियां खुशबू (11) और सोनम (14) बकरियां चराने पहाड़ की ओर गई थीं.

पत्थर खिसका और एक बहन की मौत

तब वहां अचानक बारिश होने के कारण दोनों बहनें बचने के लिए पहाड़ के चट्टान के पास आ गई थी. इसी दौरान चट्टान का भारी भरकम पत्थर खिसक गया और दोनों बहन चट्टान के नीचे दब गईं. आस-पास के लोगों को जब हादसे का पता चला और दोनों को बाहर निकाला तब तक सोनम दम तोड़ चुकी थी. खुशबू गंभीर रूप से घायल थी.

दोनों बहनों को तुरंत लवकुशनगर अस्पताल लाया गया है, जहां पर डॉक्टरों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया. उसका शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है. वहीं, खुशबू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर करना पड़ा है.

दिल्ली में काम करते हैं माता-पिता

ग्रामीणों ने बताया कि खुशबू और सोनम के माता-पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं. दोनों बहनें अपने गांव में चाचा के पास रहती थीं. बेटियों के हादसे का शिकार होने की सूचना पाकर उनके माता-पिता दिल्ली से अपने गांव के लिए रवान हो गए हैं. हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष देखा गया. ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी को इतने बड़े-बड़े पत्थरों को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम करने चाहिए ताकि कोई दूसरा इनका शिकार नहीं हो सके. बेटी की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |