केंद्र ने विश्वासघात किया है… उमर अब्दुल्ला ने बताया लद्दाख से किया वादा क्यों पूरा नहीं हो सकता

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साथ वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया. सरकार ने राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी करके अविश्वास को बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ही योजना पर अमल करने में सफल नहीं रही. सरकार पहले जम्मू-कश्मीर और अब लद्दाख, दोनों के लिए सरकार ने वादाखिलाफी की है. उन्होंने आरोप लगाया कि लद्दाख को ऐसे आश्वासन दिए इन्होंने, जिसे पूरा नहीं करना था. इन्होंने बस आश्वासन देकर गुमराह किया है. वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका हरिंदर बावेजा की नई किताब (They Will Shoot You, Madam: My life through conflict) के विमोचन के मौके पर वो पहुंचे थे.

छठी अनुसूची में ऐसा करना संभव नहीं

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब आप (लद्दाख) से हिल काउंसिल चुनावों में भाग लेने की अपेक्षा कर रहे थे, तो आपने उन्हें छठी अनुसूची का वादा किया. सभी जानते थे कि लद्दाख को छठी अनुसूची देना लगभग असंभव था. एक तरफ चीन और दूसरी तरफ पाकिस्तान से सीमा साझा करने वाले क्षेत्र में बड़ी सैन्य मौजूदगी की आवश्यकता होती है. ऐसे में छठी अनुसूची के तहत ऐसा करना संभव नहीं है. फिर भी आपने चुनावी भागीदारी हासिल करने के लिए वादे किए.

अब्दुल्ला ने लद्दाख के नेताओं, खासकर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के लिए सरकार के रवैये की भी आलोचना की. एक व्यक्ति कल तक प्रधानमंत्री की पर्यावरण योद्धा के रूप में प्रशंसा कर रहा था और 2019 में लद्दाखियों के सपनों को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देकर पूरा करने के लिए उनका धन्यवाद कर रहा था.तब किसी ने उसमें कोई कमी नहीं निकाली. आज, अचानक हमें उसका पाकिस्तानी कनेक्शन दिखाई देता है. दो दिन पहले तक ऐसा कुछ नहीं था. यह कहां से आया?

एनएसए के तहत किया गिरफ्तार

लद्दाख को राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग के समर्थन में चल रहे प्रदर्शनों ने 24 सितंबर को हिंसक रूप ले लिया. इसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.इस घटना के बाद प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया. जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर अपने वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया.

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आपने हमें बताया था कि यह तीन चरणों की प्रक्रिया है. पहले परिसीमन, फिर चुनाव और आखिरी में राज्य का दर्जा. पहले दो चरण पूरे हो चुके हैं लेकिन तीसरा कहीं नहीं पहुंचा. फिर आप आश्चर्य करते हैं कि अविश्वास क्यों बढ़ रहा है? अब्दुल्ला ने चेतावनी दी कि यह अविश्वास लोगों के भरोसे को कम कर रहा है. भले ही हाल के संसदीय और विधानसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर के लोगों ने अभूतपूर्व भागीदारी दिखाई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |