MP में खाद की बड़ी चोरी पकड़ी गई, अवैध भंडारण से मिली 235 बोरी DAP और यूरिया जब्त

सिलवानी। शुक्रवार को प्रशासन ने सिलवानी क्षेत्र में खाद की अवैध आवाजाही और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की। किसानों की शिकायत पर एसडीएम हर्षल चौधरी तथा नायब तहसीलदार की टीम ने स्टेट हाइवे 15 स्थित सुंदरम वेयरहाउस का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान 135 बोरी डीएपी और यूरिया बिना पर्चा-रसीद के ट्रैक्टर-ट्राली में भरी मिली। इस दौरान वेयरहाउस प्रभारी अनुपस्थित पाए गए। किसानों ने जांच अधिकारियों के सामने कर्मचारियों पर कालाबाजारी में मौखिक संलिप्तता के आरोप भी लगाए।

जांच शुरू

उसी दिन दूसरी कार्रवाई में सिलवानी-सागर मार्ग पर ग्राम सियरमऊ के पास दीवान बाबा के समीप प्रशासन ने 100 बोरी खाद से भरी ट्राली जब्त की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने ट्राली सहित खाद को पुलिस थाने में सुपुर्द कराया।एसडीएम हर्षल चौधरी ने बताया कि दोनों ही मामलों में खाद जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |