महिला बोली-भूत बुला रहा था इसलिए जंगल आई, सिंगरौली में दो दिन से लापता महिला को पुलिस ने ढूंढ़ा

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में इलाज कराने गई एक महिला नेहरू चिकित्सालय परिसर से अचानक लापता हो गई. पुलिस ने 2 दिन बाद महिला को ढूंढ़ लिया.महिला मानसिक रूप से कमजोर है जिसका पिछले 1 माह से इलाज चल रहा है.

घटना 23 सितम्बर की है.महिला का नाम नववरन जायसवाल(43 वर्ष) है.बनौली निवासी वीरेंद्र जायसवाल करीब साढ़े 9 बजे हॉस्पिटल में पर्ची कटा रहे थे.पर्ची कटाने के बाद बाहर आए तो पत्नी नहीं दिखी.इधर उधर पता करने के बाद उन्होंने विंध्यनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

SP मनीष खत्री ने मामले को गंभीरता लेकर 4 अलग – अलग टीमें गठित करने के निर्देश दिए थे.पुलिस ने महिला की तलाश के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से लेकर कई पार्कों और अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज देखे.2 दिन बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से महिला को जंगल से सुरक्षित बरामद किया.महिला ने बताया कि उसे भूत बुला रहा था इसलिए जंगल गई.

इस मामले में SP ने 10 हजार रुपए के नगद इनाम की घोषणा की थी। कार्यवाही में विंध्य नगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी, जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह, जितेंद्र सेंगर और टीम की सराहनीय भूमिका रही.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |