रीवा में दिनदहाड़े हत्याकांड: घर के अंदर महिला की खून से लथपथ लाश, बेटे ने देखा खौफनाक नजारा

रीवा। जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में 35 वर्षीय महिला नेहा सिंह की घर के अंदर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2:30 बजे मृतका का बेटा स्कूल से घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी मां खून से लथपथ बेड पर पड़ी हुई है। यह देख बेटा चीख पड़ा, जिसके बाद पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि महिला के सिर पर किसी भारी डंडे जैसी वस्तु से वार किया गया है, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने से उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण लूट नहीं लग रहा है, बल्कि अन्य कारण हो सकते हैं। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मृतका के पति राघुवेंद्र सिंह सीधी जिले में शराब कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। महिला अपने दो बच्चों (14 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटा) के साथ रीवा में रहती थी।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |