पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, खालिस्तानी आतंकी परमिंदर सिंह अबूधाबी से लाया गया भारत

पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को बड़ी सफलता उस समय मिली है जब बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) नाम के खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन से जुड़े आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी को अबूधाबी से भारत लाया गया. पिंदी पाकिस्तान में छुप कर बैठे खालिस्तान समर्थक आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पसियां के गैंग से जुड़ा आतंकी है. वह पंजाब में कई गंभीर श्रेणी के अपराधों जैसे पेट्रोल पंप अटैक समेत फिरौती के मामलों में वांछित है.

रिंदी के प्रत्यर्पण के लिए 24 सितंबर को पंजाब पुलिस की टीम केंद्रीय विदेश मंत्रालय और यूएई अथॉरिटीज की मदद से यूएई पहुंची और आतंकी पिंदी को अब पंजाब लाया गया है. पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस सफल प्रत्यर्पण के लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय के साथ ही यूएई सरकार और भारत की केंद्रीय एजेंसियों का शुक्रिया अदा किया है.

क्या बोले पंजाब के डीजीपी?

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक ऐतिहासिक अभियान में पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के गहन समन्वय और सहयोग से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी परमिंदर सिंह उर्फ ​​पिंडी को अबू धाबी से भारत प्रत्यर्पित किया. पिंडी विदेशी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंदा और हैप्पी पासिया का करीबी सहयोगी है और बटाला क्षेत्र में पेट्रोल बम हमलों, हिंसक हमलों और जबरन वसूली सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल है.’

उन्होंने कहा, ‘बाटला पुलिस की ओर से जारी रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम 24 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात गई. इस दौरान विदेश मंत्रालय और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के साथ समन्वय किया. सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और आतंकी को सफलतापूर्वक न्याय के कठघरे में वापस लाए. यह सफल प्रत्यर्पण आतंकवाद और संगठित अपराध के प्रति पंजाब पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ-साथ इसकी एडवांस्ड जांच क्षमताओं और वैश्विक पहुंच को रेखांकित करता है. हम न्याय को बनाए रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के इस संयुक्त प्रयास में उनके अमूल्य सहयोग के लिए केंद्रीय एजेंसियों, विदेश मंत्रालय (एमईए) और संयुक्त अरब अमीरात सरकार के आभारी हैं.’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |