अब तेज और सुरक्षित होगी स्पीड पोस्ट डिलीवरी, सरकार ने किया बड़ा बदलाव

डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) की टैरिफ में बदलाव और नई सुविधाओं की शुरुआत की घोषणा की है. यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे. स्पीड पोस्ट, जो 1 अगस्त 1986 को शुरू हुआ था, देश भर में तेज और भरोसेमंद डिलीवरी के लिए जाना जाता है. इंडिया पोस्ट के आधुनिकीकरण के तहत शुरू हुई यह सर्विस, प्राइवेट कूरियर कंपनियों के मुकाबले मजबूत विकल्प है.

स्पीड पोस्ट की टैरिफ आखिरी बार अक्टूबर 2012 में रिवाइज हुई थी. बढ़ती ऑपरेशनल कॉस्ट और नई टेक्नोलॉजी में निवेश के लिए टैरिफ में बदलाव किया गया है. इसके साथ, कस्टमर की सुविधा और भरोसे को बढ़ाने के लिए नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं.

नई सुविधाएं

  • रजिस्ट्रेशन सर्विस- अब स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट/पार्सल) के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है. डिलीवरी सिर्फ एड्रेसी या उनके ऑथराइज्ड व्यक्ति को होगी. इसके लिए 5 रुपये प्रति आइटम + GST चार्ज होगा.
  • OTP डिलीवरी- इस सुविधा में डिलीवरी तभी होगी, जब एड्रेसी OTP वेरिफाई करेगा. इसके लिए भी 5 रुपये प्रति आइटम + GST लगेगा.
  • छात्रों के लिए डिस्काउंट- स्टूडेंट्स को टैरिफ पर 10% छूट मिलेगी.
  • नए बल्क कस्टमर्स के लिए छूट- नए बल्क कस्टमर्स को 5% डिस्काउंट दिया जाएगा.
  • एसएमएस-आधारित डिलीवरी सूचनाएं- यूजर्स को डिलीवरी से रिलेटेड जानकारी एसएमएस के जरिए मिलेगी.
  • सुविधाजनक ऑनलाइन बुकिंग सेवाएं- यूजर्स को ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा दी जाएगी.
  • रियल टाइम डिलीवरी अपडेट- साथ ही रियल टाइम डिलीवरी का अपडेट भी मिल जाएगा.
  • यूजर्स के लिए रजिस्ट्रेशन- बाकी रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी अब मिलेगी,

नई टैरिफ दरें

सरकार ने स्पीड पोस्ट के शुल्क को अब रीवाइज किया है. 1 तारीख के बाद से 50 ग्राम तक के सामानों में पर लोकल के लिए 19 रुपये बाकी उससे ज्यादा दूरी के लिए 47 रुपये लगेंगे. इसके अलावा 51 ग्राम से 250 ग्राम के सामानों के लिए लोकल में 24 रुपये, 200 किलोमीटर तक 59 रुपये, 201 किमी से 500 किमी तक 63 रुपये, 501 और 1000 किमी के लिए 68 रुपये और उसके ज्यादा दूरी के लिए 77 रुपये देने होंगे. बाकी 251 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक के पोस्ट के लिए लोकल दूरी के लिए 28 रुपये, 200 किमी तक 70 रुपये, 201 से 500 किमी के बीच में 75 रुपये 501 किमी से 1000 किमी तक 82 रुपये, 1001 से 2000 किमी तक की दूरी के लिए 86 रुपये और उससे ज्यादा दूरी के लिए 93 रुपये देने होंगे.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अब तेजी भी और तसल्ली भी. इन कदमों से इंडिया पोस्ट का लक्ष्य स्पीड पोस्ट को और सुरक्षित, पारदर्शी और टेक्नोलॉजी-आधारित बनाना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |