हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई Thar; पांच लोगों की मौत

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा हुआ है. 27 सितंबर की सुबह 4 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 (NH-9) पर एक तेज रफ्तार थार गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि थार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब थार तेज रफ्तार में दिल्ली से रोहतक की ओर जा रही थी. चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और थार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और थार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि कार में तीन लड़के और तीन लड़कियां सवार थे. मौके पर ही दो लड़के और 2 लड़कियों की मौत हो गई. वहीं एक अन्य की अस्पताल में मौत हुई.

पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है, वो किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे. हालांकि अभी तक उनकी सही पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है.

हादसे के बाद हाईवे पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई. पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक को संभाला और क्षतिग्रस्त थार को हटवाया. पुलिस का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की वजह से हुआ. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी और चालक ने अचानक ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से गाड़ी सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई. हादसे में न तो किसी अन्य वाहन की टक्कर हुई और न ही कोई बाहरी कारक सामने आया है.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन से बरामद दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |