पुलिस को रोककर यह कहने वाले कि मेरा नाम शहर में चलता है ऐसे अभियुक्त की जमानत खारिज

उज्जैन-
न्यायालय श्रीमान नदीम जावेद खान, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तहसील नागदा जिला उज्जैन के न्यायालय द्वारा अभियुक्त खाजू, निवासी-प्रकाश नगर गली न0 02 बिरलाग्राम नागदा जिला उज्जैन का जमानत आवेदन निरस्त किया गया।
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी श्री मुकेश कुमार कुन्हारे ने अभियोजन घटना अनुसार बताया कि फरियादी आरक्षक श्रीराज परमार ने थाना बिरलाग्राम पर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध कराई कि दिनांक 15.08.2020 को मेरी ड्यूटी कन्टेन्मेंट एरिया ई-ब्लॉक में दोपहर 03 बजे से रात्रि 11 बजे तक लगी थी। रात्रि को मैं व सुरक्षा समिति के सदस्य शिवा व रवि थाने आने के लिए आगे निकले तो रास्ते में ई-ब्लांक अम्बे माता मंदिर के सामने खाजू कार में बैठा हुआ मिला, उसने मुझे बुलाया और मेरा नाम पता पूछा। अभियुक्त मुझसे बोलने लगा कि तू मुझे नहीं जानता है, नागदा शहर में मेरा राज चलता है। आज के बाद तू या ये समिति के सदस्य इधर से नही निकलना तब मैं व समिति के सदस्य जाने लगे तो अभियुक्त ने सामने से हमारा रास्ता रोका और कहने लगा की इधर से निकले तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा, हमे गाली दी और डराया धमकाया भी। थाना बिरलाग्राम द्वारा फरियादी के रिपोर्ट अभियुक्त के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की गई।
अभियुक्त द्वारा माननीय न्यायालय में जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया था, अभियोजन अधिकारी द्वारा जमानत आवेदन का विरोध किया गया कि अभियुक्त द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई जो एक गंभीर अपराध है। न्यायालय ने अभियोजन के तर्को से सहमत होकर अभियुक्त का जमानत आवेदन निरस्त किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री विनय अमलियार, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, नागदा जिला उज्जैन द्वारा पैरवी की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |