पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने तक नहीं खुलेगी EVM, बिहार चुनाव से पहले आयोग का फैसला

चुनाव आयोग की तरफ से वोटिंग और काउंटिंग प्रक्रिया में कई बदलाव किए जा रहे हैं. आने वाले नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव हैं, जहां इन बदलावों का असर नजर आएगा. पिछले 6 महीनों की बात की जाए तो अब तक 30 बदलाव चुनाव आयोग कर चुका है. इस लिस्ट में जो सबसे नया फैसला है, वो ये है कि मतगणना में पोस्टल बैलेट की गिनती जब तक पूरी नहीं हो जाएगी तब तक किसी हाल में भी EVM नहीं खोली जा सकेंगी.

चुनाव आयोग की तरफ से काउंटिंग की प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए ये कमद उठाया है. हाल के दिनों की बात की जाए तो आयोग जनता और नेताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले ले रही है. इससे पहले आयोग ने फैसला लिया था कि अब ईवीएम में प्रत्याशियों की रंगीन फोटो लगाई जाएगी.

चुनाव आयोग के बदलाव से क्या बदलेगा?

चुनाव आयोग ने अपने आदेश में साफ तौर पर कहा है कि जब तक पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी नहीं होती है. किसी भी हालत में ईवीएम नहीं खोली जा सकेगी. आम तौर पर अब तक ऐसा होता चला आ रहा है कि पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी न होने के बाद भी 8:30 बजे ईवीएम खोल दी जाती थी. हालांकि अब ऐसा नहीं हो सकेगा. अब पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद ही ईवीएम खोली जाएगी.

चुनाव आयोग ने साफ किया कि अगर किसी जगह ज्यादा पोस्टल बैलेट हैं, तो इसके लिए ज्यादा टेबल लगाई जाएंगी. अगर कोई समस्या आती है तो इसकी जिम्मेदारी वहां मौजूद चुनाव अधिकारियों की है. अगर कहीं ज्यादा कर्मचारियों की जरुरत पड़ती है तो वो भी किया जाएगा. ताकि परिणाम आने में किसी भी तरह की कोई देरी न हो, लेकिन पहले पोस्टल बैलेट की गिनती ही पूरी की जाएगी. इसके नतीजों के बाद ईवीएम में मौजूद वोटों की गिनती शुरू होगी.

पोस्टल बैलेट से कौन देता है वोट?

पोस्टल बैलेट की शुरुआत चुनाव आयोग की तरफ से वोटिंग के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी. इसका इस्तेमाल उन लोगों के द्वारा किया जाता है जो कि अपनी नौकरी के कारण अपने चुनाव क्षेत्र में मतदान नहीं कर पाते हैं. इसके साथ ही 80 साल से ऊपर के लोग पोस्टल बैलेट के जरिए ही वोट देते हैं. इनमें दिव्यांग व्यक्ति भी शामिल होते हैं. हालांकि इससे पहले रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है.

आम लोगों की वोटिंंग से कई दिन पहले ही इनकी वोटिंंग पूरी हो जाती है.जब भी किसी चुनाव में वोटों की गणना शुरू होती है तो सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होती है. इसके बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती होती है.

चुनाव आयोग की तरफ से लगातार हो रहे बदलाव

चुनाव आयोग वोटर और कैंडिडेट की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव कर रहा है. अब तक पिछले 6 महीनों में 30 से ज्यादा बदलाव हो चुके हैं. हाल ही में ईवीएम में रंगीन फोटो और बड़े अक्षरों में नाम लेने का बदलाव किया गया था. इसके साथ ही बीते दिनों चुनाव आयोग ने वोटर आईडी के लिए आधार और मोबाइल नंबर जरूरी कर दिया है. आयोग के मुताबिक बिना आधार लिंक वाले मोबाइल नंबर के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

क्यों लिया चुनाव आयोग ने फैसला?

चुनाव आयोग पर पिछले कुछ महीनों के भीतर विपक्ष की तरफ से कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. महाराष्ट्र हो या फिर हरियाणा लगभग हर चुनाव में आयोग को कई आरोपों का सामना करना पड़ा है. पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी और वोट डिलीट करने का आरोप लगाया था. इसी को देखते हुए आयोग अपनी तरफ से कई बदलाव कर रहा है. चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि इन बदलावों के पीछे की वजह मतगणना में पारदर्शिता लाने के लिए किया गया है. ताकि सामने आ रही समस्याएं पूरी तरह से खत्म हों.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |