कॉमन इंटरेस्ट, वोटों के ध्रुवीकरण… एक घंटे चली चिराग-कुशवाहा की मुलाकात, सीट बंटवारे पर चर्चा

बिहार NDA में सीट बंटवारे और अन्य चुनावी चर्चा को लेकर उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान के बीच मुलाकात हुई लेकिन बीजेपी नेतृत्व के साथ बैठक अक्टूबर के पहले हफ्ते में होगी. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के साथ एनडीए घटक दलों के नेता फोन और अन्य माध्यमों से लगातार संपर्क में हैं. अक्टूबर में मुलाकात के बाद सीटों के बंटवारे का ऐलान होगा.

इस बीच चिराग पासवान के साथ दो दौर की बातचीत के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा बुधवार शाम पटना वापस लौट गए. जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा तीन दिन बाद फिर दिल्ली पहुंचेंगे और एनडीए और बीजेपी नेताओं से चर्चा करेंगे.

किसी सीट पर कॉमन इंटरेस्ट तो नहीं

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष की चिराग पासवान के साथ बातचीत बीजेपी के इशारे पर हुई. उपेंद्र कुशवाहा ने चिराग पासवान से सीट बंटवारे के अलावा बिहार की मौजूदा राजनीतिक हालात में वोटों के ध्रुवीकरण को लेकर चर्चा की और एनडीए के भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की. साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई कि आगामी चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा का किसी सीट पर कॉमन इंटरेस्ट तो नहीं है.

एक घंटे तक चली दोनों की मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात में बिहार की दोनों पार्टियों के प्रमुख ने इस बात पर चर्चा की किस किस सीट पर दोनों पार्टियां मजबूत हैं. दरअसल NDA सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी और घटक दलों के बीच चल रही वार्ता के बीच गठबंधन के दो दलों लोक जनशक्ति पार्टी और राष्ट्रीय लोक मेर्चा के प्रमुखों की ये मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में ये दोनों पार्टियां NDA गठबंधन का हिस्सा नहीं थीं. इस बार दोनों के लिए जेडीयू और बीजेपी अपनी-अपनी सीटें छोड़ेंगी. इसलिए उन सीटों की पहचान जरूरी है कि वो कौन सी कॉमन सीटें हैं, जहां गठबंधन के पार्टियों के उम्मीदवारों को लेकर सहमति बनाना आवश्यक है.

बीजेपी सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी एनडीए के अभिन्न घटक हैं. उनके साथ शीर्ष नेतृत्व लगातार संपर्क में है लेकिन ऐसी बैठकें सार्वजनिक नहीं की जाती है. सीटों के बंटवारे को लेकर आंतरिक चर्चा लगातार जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |