स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, 17 छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

दिल्ली पुलिस ने एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं का उत्पीड़न करने के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान में संचालक (प्रबंधन समिति का सदस्य) था. पुलिस को संस्थान के बेसमेंट में 39 यूएन 1 नंबर की नकली राजनयिक नंबर प्लेट वाली वोल्वो कार भी मिली, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती करता था.

यह पहली बार नहीं है जब स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर इस तरह के आरोप लगे हों. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ 2009 में डिफेंस कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था, जबकि 2016 में वसंत कुंज थाने में छेड़छाड़ की एक और शिकायत दर्ज की गई थी.

ताजा मामले में शिकायत चार अगस्त को वसंत कुंज उत्तर थाने में दर्ज की गई थी. पूछताछ के दौरान श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम (प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा) की 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए. इनमें से 17 ने आरोप लगाया कि सरस्वती ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, अश्लील मैसेज भेजे और उन्हें गलत तरीक से टच भी किया.

पुलिस ने कहा कि संस्थान में संकाय सदस्य और प्रशासक के रूप में कार्यरत तीन महिलाओं ने कथित तौर पर छात्राओं पर उसकी मांगें मानने के लिए दबाव डालकर आरोपी को बढ़ावा दिया. एक अधिकारी ने कहा, उसकी भूमिका की जांच की जा रही है और सरस्वती की गिरफ्तारी के बाद ही उसकी संलिप्तता का पूरी तरह से पता चल पाएगा.

पुलिस ने राजनयिक नंबर प्लेट वाली वोल्वो कार जब्त कर ली है. इस बीच, श्री श्री जगद्गुरु शंकराचार्य महासंस्थानम दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम, श्रृंगेरी ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर खुद को उससे अलग कर लिया है. इससे पहले सरस्वती इसी पीठ से जुड़ा था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |