बेटी के पहले पीरियड पर घरवालों ने यूं मनाया जश्न, देख रो पड़ी लड़की

इंटरनेट पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक परिवार ने अपनी बेटी के पहले मासिक धर्म (Periods) का जश्न मनाया. वीडियो में दिखाया गया है कि यह सब देखकर लड़की भावुक होकर रो पड़ती है. उसने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, और इसे देखकर नेटिजन्स लड़की के घरवालों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इंस्टाग्राम अकाउंट @its_aayushaaa से आयशा नाम की एक लड़की ने यह वीडियो शेयर किया है, जिसे अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आयशा अपने घर की चौखट पर खड़ी है और उसका परिवार उसके पहले मासिक धर्म का जश्न मना रहा है. इसमें परिवार के सभी पुरुष सदस्य, जिसमें बड़े-बूढ़े और बच्चे भी शामिल हैं. सभी एक-एक करके आयशा के पैरों को छूकर और पैसे रखकर उसे सम्मान देते हैं. यह देखकर आयशा की आंखों में आंसू आ जाते हैं.

कुछ ही सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है. एक यूजर ने कमेंट किया, अमीर परिवार का असल मतलब यही है. दूसरे ने कहा, हर लड़की इस तरह से सम्मान की हकदार है. एक अन्य यूजर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कैसे उनके पिता ने उनके पहले पीरियड के समय उनका हौसला बढ़ाया था.

बता दें कि भारत में खासकर दक्षिण भारत में लड़कियों के पहले पीरियड का जश्न मनाने की परंपरा है. इसे ऋतु कला संस्कार या आधी साड़ी जैसी रस्मों के रूप में मनाया जाता है, जो एक लड़की के महिला बनने के पड़ाव को चिह्नित करता है.

यह देखिए वीडियो

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |