झारखंड: गुमला के जंगलों में मुठभेड़, इनामी नक्सली लालू लोहार-छोटू ढेर, सुजीत उरांव भी मारा गया

झारखंड को नक्सलमुक्त और उग्रवादमुक्त बनाने के लिए राज्यभर में सुरक्षाबलों की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार सुबह गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी के रोगरी टोली के घने जंगलों में एक बड़ी मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया.

एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के उग्रवादी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. इसके बाद गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया. सर्च अभियान के दौरान उग्रवादियों ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया.

मुठभेड़ में लालू लोहार-छोटू उरांव ढेर

मारे गए उग्रवादियों में दो सब-जोनल कमांडर शामिल हैं, जिनकी पहचान लालू लोहार और छोटू उरांव के रूप में हुई है. दोनों पर झारखंड सरकार द्वारा 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. तीसरे मारे गए उग्रवादी की पहचान सुजीत उरांव के रूप में की गई है, जो संगठन में कैडर के रूप में सक्रिय था.

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से तीन हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें एक AK-47 राइफल भी शामिल है. मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए गुमला के पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने बताया कि ऑपरेशन उनके नेतृत्व में चलाया गया था और फिलहाल पूरे क्षेत्र में सघन सर्च अभियान जारी है, ताकि अन्य संभावित उग्रवादियों को पकड़ा जा सके या इलाके को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके.

लोहरदगा का रहने वाला था लालू लोहार

जानकारी के अनुसार, मारा गया सब-जोनल कमांडर लालू लोहार लोहरदगा जिले का निवासी था, जबकि छोटू उरांव लातेहार का रहने वाला था. तीसरा उग्रवादी सुजीत उरांव भी लोहरदगा जिले का था. तीनों पर झारखंड के विभिन्न जिलों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भी गुमला जिले में 6 अगस्त 2025 को एक बड़ी सफलता मिली थी, जब कामडारा थाना क्षेत्र के पारही जंगल में पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के सुप्रीमो और 15 लाख के इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा को एक मुठभेड़ में मार गिराया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |